{"_id":"59cd49444f1c1ba2538b4df4","slug":"131506625860-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर का ऑपरेशन कर जबडे़, बाजू से निकाली दो गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर का ऑपरेशन कर जबडे़, बाजू से निकाली दो गोलियां
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सूर्यनगर निवासी फाइनेंसर धर्मेंद्र उर्फ धर्मू अर्बन एस्टेट के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। डॉक्टरों ने वीरवार को ऑपरेशन कर उसके हाथ से गोली निकाल दी। डॉक्टरों का कहना है कि पेट वाली गोली नीचे से खुद निकल जाएगी। पुलिस को अभी आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।
परिजनों ने निजी और सिविल अस्पताल के बाद धर्मेंद्र को अर्बन एस्टेट के अस्पताल में दाखिल कराया था। बदमाशों ने उसे छह गोलियां मारी थी। दो गोलियां उसके शरीर में धंस गई थीं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाएं बाजू वाली गोली निकाल दी। दूसरी गोली उसके जबड़े में लगकर मुंह के रास्ते पेट में चली गई थी। घायल के भाई जितेंद्र ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि दूसरी गोली खुद निकल जाएगी। धर्मू की हालत अब भी चिंताजनक बताई गई है। सूर्यनगर चौकी इंचार्ज रमेश कुमार की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरवार को सेक्टर 1-4 में नामजद के घर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उसकी बहन के घर दबिश दी। मगर नामजद व उसके साथियों का कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
सूर्यनगर चौकी प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने वीरवार को सूर्यनगर में वारदात स्थल के पास और सेक्टर-1-4 की एक कोठी में लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन उनमें आरोपियों की आते-जाते समय की तस्वीर नहीं मिली। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जींद एरिया में गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सूर्यनगर की गली नंबर आठ में परचून की एक दुकान पर फाइनेंसर धर्मू दोस्त विकास से बातें कर रहा था। आरोप है कि तभी वहां सेक्टर-1-4 का रवींद्र उर्फ गोलू पंडित और दो अन्य एक बाइक पर आए थे। उन्होंने पिस्तौलों से गोलियां मारकर धर्मू को घायल कर दिया था। धर्मूू वगैरहा पर छह महीने पहले गोलू को हमला कर घायल करने का आरोप है। इसी रंजिश के चलते फाइनेंसर पर जानलेेवा हमला किया गया। सिटी थाना पुलिस ने गोलू और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।