फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चार सोसायटी ने हड़पे निवेशकों के करोड़ों रुपये, महिला समेत तीन पर केस

चार सोसायटी ने हड़पे निवेशकों के करोड़ों रुपये, महिला समेत तीन पर केस

Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
चार सोसायटी ने हड़पे निवेशकों के करोड़ों रुपये, महिला समेत तीन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस ने विजय नगर स्थित चार सोसायटी के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोसायटी संचालक बड़वाली ढाणी निवासी आशीष कुमार, सेक्टर-14 निवासी कपिल शर्मा और विजय नगर की बरखा भूटानी को आरोपी बनाया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जवाहर नगर के बिशंबर दयाल ने एसपी को शिकायत दी कि उसने और काफी निवेशकों ने विजय नगर स्थित द बैंक स्टाफ को-ऑपरेटिव सोसायटी, द जयलक्ष्मी सोसायटी, द हिसार सिटी एवर बिलीव को-ऑपरेटिव सोसायटी और द ऑल इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसायटी ऑफिस में रकम जमा कराई थी। उसने शिकायत में कहा कि इन लोगों ने रकम जमा कराते समय कहा था कि वे जब चाहें रकम वापस ले सकते हैं। उनकी रकम सुरक्षित है, लेकिन अब जान-बूझकर इन लोगों ने सोसायटियों को दिवालिया घोषित कर दिया है और इनके कार्यालय पर डेढ़ साल से ताला लगा है।
विज्ञापन

सोसायटी वालों ने खरीदी बेनामी संपत्ति
शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि इन लोगों ने निवेशकों की करोड़ों की रकम हड़पी है। गबन की अनुमानित राशि 40 करोड़ रुपये हो सकती है। इन लोगों ने गुरुग्राम, जयपुर, गांव बलंभा, आर्यनगर और काफी जगह बेनामी संपत्तियां अपने और रिश्तेदारों के नाम से खरीदी हैं और निवेशकों का पैसा नहीं लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक रजिस्ट्रार ने नहीं की कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने बयान में कहा कि उन्होंने इस बारे में सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार को शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और वह उनसे साज-बाज हो गए। उनकी भूमिका की जांच की जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

अप्रैल में भी दी थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने इस बारे में 17 अप्रैल को भी एक शिकायत एसपी को दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने दोबारा शिकायत दी तो मामला इकोनोमिक सेल में भेजा था। सेल की टीम ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सोसायटी हुईं दिवालिया घोषित, कार्यालय पर डेढ़ साल से लटका ताला
आरोपियों ने गुरुग्राम, जयपुर, बलंभा, आर्यनगर समेत कई जगह खरीदीं बेनामी संपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed