फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   100 रुपये उधार नहीं दिए तो गुस्से में दोस्त ने ही किया था मर्डर

100 रुपये उधार नहीं दिए तो गुस्से में दोस्त ने ही किया था मर्डर

Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
100 रुपये उधार नहीं दिए तो गुस्से में दोस्त ने ही किया था मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डोगरान मोहल्ले के 16 वर्षीय साहिल का मर्डर उसके दोस्त ने महज इसलिए किया था कि उसने उसे 100 रुपये उधार नहीं दिए थे। उसने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इस पर हमलावर ने उसकी पेंट की बाईं जेब पर हाथ मारकर कहा था कि ये रहे रुपये। तब साहिल ने उसे थप्पड़ मार दिया था। नामजद को यह नागवार गुजरा था। उसने चाकू से हमला कर साहिल को मार डाला था।
डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह और उनकी टीम ने बुधवार को मौके का दौरा किया। वहां आसपास के लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि साहिल कबीर चौक के पास एक दुकान के पास पैदल पहुंचा था। उसे वहां उसका दोस्त मिला था। दोस्त ने उससे 100 रुपये उधार मांगे थे। इस पर साहिल ने कहा था कि उसके पास रुपये नहीं हैं। इस पर नामजद किशोर ने उसकी पेंट की बांई जेब पर हाथ मारकर कहा कि झूठ क्यों बोलता है। ये रहे रुपये। जेब पर हाथ मारना साहिल को अच्छा नहीं लगा और उसने नामजद को थप्पड़ मार दिया था। हमलावर ने चाकू से उसकी गर्दन और बांई जांघ पर हमला किया था। फिर हमलावर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन

बचपन के दोस्त थे दोनों
साहिल और नामजद किशोर बचपन से दोस्त थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वे अकसर साथ रहते थे। साहिल और नामजद आपस में गहरे दोस्त थे। मगर यह समझ नहीं आ रहा कि हमलावर अचानक इतना उग्र कैसे हुआ। क्योंकि वह आमतौर पर शांत रहता था। वह पहले डोगरान मोहल्ला में ही रहता था। उनका परिवार 15 दिन पहले सूर्य नगर में शिफ्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
डोगरान मोहल्ला में चाय की दुकान पर काम करने वाला साहिल मंगलवार रात काम से छुट्टी कर अपने घर के पास डोगरान मोहल्ले में पहुंचा था। वहां एक किशोर ने चाकू से हमला कर दिया गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed