फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो मार्केट में दो पक्षों में मैसेज विवाद के चलते हुआ झगड़ा, दो घायल

ऑटो मार्केट में दो पक्षों में मैसेज विवाद के चलते हुआ झगड़ा, दो घायल

Sat, 13 Apr 2019 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में दो पक्षों में मैसेज विवाद के चलते हुआ झगड़ा, दो घायल
हिसार। मोबाइल फोन के मैसेज पर हुए विवाद के चलते शुक्रवार को नौबत मारपीट तक पहुंच गई, जिसके चलते दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन दोनों पक्षों के लोगों के इकट्ठा होने से वहां भी तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन

एक पक्ष के घायल युवक ने बताया कि ऑटो मार्केट की एक दुकान पर काम करने वाला युवक उनके मोहल्ले के युवक को तंग कर रहा था। वे शुक्रवार को ऑटो मार्केट में उसे समझाने गए थे, लेकिन युवक और उसके साथियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस झगड़े में दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया, लेकिन सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के अन्य युवक भी इमरजेंसी वार्ड के बाहर जमा हो गए, जिसके चलते वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई और दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed