फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ...हादसे में हुआ घायल युवक ने तोड़ा दम

...हादसे में हुआ घायल युवक ने तोड़ा दम

Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
...हादसे में हुआ घायल युवक ने तोड़ा दम
हिसार। हादसे में बरवाला के गांव ज्ञानपुरा निवासी 30 वर्षीय बलजीत ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। बलजीत के साले पुनीराम का कहना है कि बलजीत और वह अपने परिजनों के साथ पराली से भरे ट्रैक्टर पर सवार होकर कुलाह से जाखल जा रहे थेे। रास्ते में गांव सकरपुरा के पास आने पर रस्सा कसने के लिए ट्रैक्टर को रोक कर जब बलजीत नीचे उतर कर रस्सा कसने गया तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद परिजनों ने बलजीत को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार देर रात बलजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जाखल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जाखल पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बलजीत के बड़े भाई राजबीर का कहना है कि वह मजदूरी का काम करता था। बलजीत की शादी को करीब 10 साल हुए थे और उसकी दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed