फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लगातार हो रही ट्रांसफर से तंग होकर ब्रांच मैनेजर ने एरिया मैनेजर से मांग ली फिरौती

लगातार हो रही ट्रांसफर से तंग होकर ब्रांच मैनेजर ने एरिया मैनेजर से मांग ली फिरौती

Sat, 22 Dec 2018 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही ट्रांसफर से तंग होकर ब्रांच मैनेजर ने एरिया मैनेजर से मांग ली फिरौती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एफसीआई के एरिया मैनेजर को मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज भेजकर धमकी देने व फिरौती मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल स्टाफ द्वारा गिरफ्तार आरोपी एफसीआई का ही ब्रांच मैनेजर 40 वर्षीय आनंद निकला। आनंद राजस्थान के झूंझुनू का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है जिस वजह से वह परेशान था। इसलिए उसने एरिया मैनेजर को परेशान करने के लिए उसके पास धमकी भरे मैसेज किए थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में एरिया मैनेजर सेक्टर-14 निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सअप का प्रयोग करते हैं। उनके नंबर पर 7 दिसंबर को रात साढ़े नौ बजे एक मैसेज आया। मैसेज करने वा ने लिखा हुआ था कि ज्यादा काम करने की इच्छा रखने वाले सुधर जा, इसके अलावा उसने धमकी देते हुए फिरौती की भी मांग की। इससे पहले कि वह इस मैसेज को सेव कर पाते मैसेज भेजने वाले ने इसे डिलीट कर दिया। इसके बाद 9 तारीख को सुबह आठ बजे उसी नंबर से मैसेज आया और ऑटो मार्केट में गाड़ी में पैसे पहुंचाने की बात कही। इसके बाद अगले दिन सुबह चार बजे फिर से मैसेज आया जिसमें लिखा हुआ था कि मिस्टर आपने अभी तक काम नहीं किया है। जल्द ही आपको स्थान बता दिया जाएगा। प्रबंधक के अनुसार पहले उनको लगा कि उनके साथ कोई मजाक कर रहा है, इसलिए उन्होंने मैसेज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद 16 दिसंबर को फिर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें लिखा हुआ था आज शाम को छह बजे तुम्हारे घर आ रहा हूं, तैयार रहना। इस मैैसेज के तीन मिनट बाद ही एक और मैसेज आया, जिसमें लिखा हुआ था पैसे नहीं दिए तो शूट कर दिया जाएगा। मैसेज में मिली धमकी के बाद उन्होंने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया व पुलिस में शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 387, 506 व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामला स्पेशल स्टाफ को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed