{"_id":"59c6b27c4f1c1b9c688b61c5","slug":"121506194044-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल क्लनिक संचालक ने दी थी फर्जी डिग्री संचालक के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंटल क्लनिक संचालक ने दी थी फर्जी डिग्री संचालक के खिलाफ शिकायत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएम विंडो पर आई शिकायत के आधार पर फर्जी तरीके से काम कर रहे तीन डॉक्टरों पर कार्रवाई की है। विभाग के मेडिकल ऑफिसर ने तीनों डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। इस मामले में एक सामान्य और दो डेंटल क्लीनिक चला रहे कुल तीन डॉक्टर शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने, धोखाधड़ी, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में सातरोड़ एसएमओ सुभाष कुकरेजा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि खुद को डॉक्टर बताने वाले फर्जी डेंटिस्ट, एक अन्य डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है। ये लोग ऐसा कर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
एसएमओ ने बताया कि इस मामले में कैंट एरिया स्थित डॉ. अमित पूनिया ने सीएम विंडो में शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि फर्जी डिग्री के सहारे गोहिया गांव निवासी मोहकीम सातरोड कलां कैंट एरिया में डेंटल क्लीनिक चला रहा है। दूसरा अपना डेंटल क्लीनिक, तीसरा साई क्लीनिक भी इसी तरह से फर्जी डिग्री के सहारे चल रहे हैं। डॉक्टरों की टीम ने तीनों क्लीनिक के संचालकों को डिग्री दिखाने का मौका दिया। टीम ने फिर अपना डेंटल केयर अस्पताल के संचालक दिलबाग सोढ़ा, साई क्लीनिक संचालक सुमित माटा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन
सीएम ने बनाई थी तीन डॉक्टरों की टीम
यह मामला सीएमओ कार्यालय पहुंचा था। सीएमओ ने तीन डॉक्टरों की टीम जांच के लिए बनाई। इसमें डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर सुभाष कुकरेजा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. कृष्ण कुमार। तीनों ने मामले की जांच की।
सीएम विंडो पर शिकायत हुई थी। सीएमओ साहब ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में तीनों डॉक्टरों के पास कोई डिग्री नहीं थी। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
-सुभाष कुकरेजा, एसएमओ पीएचसी सातरोड़