{"_id":"5b01d52e4f1c1b334d8b4ae1","slug":"11526846766-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएलए चौकी से छीनाझपटी का आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार, डेढ घंटे बाद फिर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएलए चौकी से छीनाझपटी का आरोपी पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार, डेढ घंटे बाद फिर पकड़ा
Updated Mon, 21 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
छीना-झपटी का आरोपी पटेल नगर का सुरजीत उर्फ गोगी शनिवार शाम पीएलए चौकी से एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। मामले का पता लगा तो चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। वे आरोपी को तलाश करने के लिए दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पटेल नगर में उसे धर दबोचा। एएसआई विजय की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिछले दिनों आजाद नगर चौकी से लड़की भगाने का एक आरोपी फरार हो गया था। उसने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
जानकारी के अनुसार 18 मई को पटेल नगर में रहने वाले रणजीत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसका दोस्त काम से घर लौट रहे थे। वे बड़े सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो स्कूटी पर तीन युवक आए। युवकों ने डरा-धमकाकर दो मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने पटेल नगर की वाल्मीकि बस्ती के प्रदीप, सुरजीत और प्रदीप उर्फ छटकू को आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रदीप और सुरजीत से मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली। तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी की बरामदगी के लिए सुरजीत को एक दिन के रिमांड पर लिया था। जानकारी के अनुसार सुरजीत को पूछताछ के लिए पीएलए चौकी लाया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी ने टॉयलेट जाने की बात कही। एक पुलिसकर्मी हाथ पकड़कर उसे टॉयलेट की तरफ ले जाने लगा। मौके का फायदा उठाते हुए सुरजीत ने पुलिसकर्मी को धक्का मारा और मौके से फरार हो गया था।
छीनाझपटी के दो और आरोपी गिरफ्तार, गोगी समेत तीनों पहुंचे जेल
पीएलए चौकी पुलिस ने छीना-झपटी के मामले में पटेल नगर के सुरजीत उर्फ गोगी के साथी मोहल्ले के दीपक और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोगी को शनिवार को एक दिन के रिमांड पर लिया था। पीएलए चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र और एएसआई विजयपाल की टीम ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गोगी, प्रदीप व प्रदीप उर्फ छटकू को दो लोगों से मोबाइल फोन और नकदी छीनने के मामले में गिरफ्तार किया था। गोगी ने बताया था कि उसने दीपक व शुभम के साथ मिलकर पांच दिन पहले पटेल नगर में रात के समय गली में सो रही एक वृद्धा की गर्दन दबाकर सोने की बालियां छीनी थीं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी सुरजीत पुलिसकर्मी को धक्का देकर पॉश एरिया ग्रीन पार्क की तरफ भाग गया। यह देखकर उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। ग्रीन पार्क, फव्वारा चौक, जवाहर नगर, कैंप चौक, रेलवे स्टेशन, कैमरी मार्ग पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चला। फिर पटेल नगर में छापेमारी की गई, उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।