फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हथौड़े से वार कर पति व जेठ ने की विवाहिता की हत्या

हथौड़े से वार कर पति व जेठ ने की विवाहिता की हत्या

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हथौड़े से वार कर पति व जेठ ने की विवाहिता की हत्या
हथौड़े से वार कर पति और जेठ ने की महिला की हत्या
विज्ञापन

हिसार। कैंट की डिफेंस कॉलोनी में घरेलू कलह के चलते एक महिला की उसके पति और जेठ द्वारा निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कैंट के टीपीसी गेट नंबर 4 के सामने की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली 41 वर्षीय सुमन पर उसके पति और जेठ ने हथौड़े से गर्दन, छाती, हाथों और पसलियों पर वार किया। मृतका का पति सेवानिवृत्त फौजी है और वारदात के बाद से आरोपी पति सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र और जेठ राजबीर फरार हैं।
सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई झज्जर जिले के बापड़ौदा निवासी जितेंद्र के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

अकसर झगड़ा करता था राजेंद्र
जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन सुमन की शादी बास गांव निवासी राजेंद्र के साथ करीब 22 साल पहले की थी। उस समय राजेंद्र फौज में था। शादी के बाद उसकी बहन ने दो बेटों कमल और उज्ज्वल को जन्म दिया। उसने बताया कि फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद राजेंद्र अपने परिवार के साथ कैंट के सामने की न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने लगा। उसने आरोप लगाया कि उसका जीजा सुमन के साथ अकसर झगड़ा करता रहता था और शराब के नशे में मारपीट भी करता था। शनिवार को उसकी बहन ने फोन कर कहा कि पति राजेंद्र और जेठ राजबीर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और जान से मारना चाहते हैं। जब वह बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन लहूलुहान हालत में थी। उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर गए हुए थे दोनों बेटे
बताया जा रहा है कि जिस समय राजेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय उसके दोनों बेटे बाहर गए हुए थे। शनिवार शाम को सुमन अपनी सहेली के साथ घूमने के बाद यह कहते हुए घर गई थी कि वह दूध का बर्तन लेकर आती है, दूध लेने चलेंगे, लेकिन उसके बाद वह घर से बाहर नहीं आई। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्जन
मृतका के भाई जितेंद्र के बयान पर राजेंद्र और राजबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, इंचार्ज, सदर थाना हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed