{"_id":"5a36c27d4f1c1bcd6d8b495e","slug":"111513538173-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक पर नाबालिग नौकरानी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक पर नाबालिग नौकरानी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
मॉडल टाउन क्षेत्र में एक सरकारी कर्मचारी के आवास में घरेलू कार्य करने वाली नाबालिग लड़की मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर मौके से भाग निकली। किशोरी ने मालिक के आवास से भागकर पड़ोस की कॉलोनी में एक महिला के आवास पर जा पहुंची। वहीं इस मामले को लेकर सिटी पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम के अधिकारी आमने-सामने हो गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक किशोरी ने उनके समक्ष प्रताड़ित किए जाने जैसा कोई बयान नहीं दिया है और चाइल्ड लाइन टीम के अधिकारियों ने चार घंटे तक उनका समय बर्बाद कर दिया। वहीं चाइल्ड लाइन टीम के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास शिकायत आई थी कि आवास में घरेलू कार्य करने वाली 11 साल की नाबालिग लड़की मकान मालिक की प्रताड़नाओं से तंग आकर भाग गई और पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से आनाकानी कर रही है।
मध्यप्रदेश के के एक गांव की निवासी 11 साल की किशोरी मॉडल टाउन क्षेत्र में एक आवास में डेढ़ वर्ष से कार्य कर रही है। किशोरी ने बताया कि उसका जीजा उसे बहला-फुसला कर दिल्ली ले आया, जहां से उसे हांसी भेजा गया। वह मकान मालिक की प्रताड़नाओं से तंग आ चुकी थी। इसके चलते वह मौका पाकर जगन्नाथ मंडी में ही एक महिला के घर पहुंच गई। किशोरी ने बताया कि यह महिला भी मॉडल टाउन क्षेत्र में एक आवास में कार्य करती है। वहीं से उसकी जान-पहचान हुई। इस मामले को लेकर उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को शिकायत की गई। इसके बाद टीम के अधिकारी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। सिटी थाना प्रभारी उदयभान भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस किशोरी को मॉडल टाउन क्षेत्र में आवास मालिक के घर भी लाई, जहां किशोरी ने रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया।
यह बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि उन्हें किशोरी के आवास से भागकर किसी दूसरे आवास में जाने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले तो चाइल्ड लाइन टीम के अधिकारी ने कहा कि वह किशोरी को अपने साथ ले जाएंगे और उसकी काउंसिलिंग करवाकर आगे की कार्रवाई करेंगे, जबकि चार घंटे बाद शाम को टीम द्वारा लड़की को वापस सिटी थाने को सुुपुर्द कर दिया गया और कहा कि पुलिस ही किशोरी का मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
यह बोलीं चाइल्ड लाइन टीम की अधिकारी
फोन पर शिकायत मिली थी कि एक नाबालिग लड़की को आवास मालिक द्वारा टॉर्चर किए जाने के चलते वह आवास से भागकर किसी अन्य के पास चली गई। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोरी का मेडिकल करवाया और सिटी पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। शाम को उनके पास फोन आया था कि सिटी पुलिस इस मामले में आवास मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है।
-सुनीता यादव, अधिकारी, चाइल्ड लाइन टीम, हिसार
पुलिस बोली, मकान मालिक ने किशोरी के साथ कभी मारपीट नहीं की
आवास मालिक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी के माध्यम से किशोरी को लाया था। उन्होंने किशोरी के साथ कभी मारपीट नहीं की। हमेशा उसे प्यार से रखा। इस संबंध में किशोरी के माता-पिता से बात की है। उनका कहना है कि वह दो दिन में हांसी पहुंचकर अपनी बेटी को ले जाएंगे। अभी तक किशोरी के बयान दर्ज नहीं हुए हैं, बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेंगे।
-उदयभान, सिटी थाना प्रभारी, हांसी