{"_id":"5b68a04c4f1c1b8f3e8b5791","slug":"101533583436-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: डबल मर्डर होने के बाद पुलिस ने मर्डर की धमकी देने का किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही: डबल मर्डर होने के बाद पुलिस ने मर्डर की धमकी देने का किया केस दर्ज
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। रविवार को आजाद नगर में हुए जीजा-साले के मर्डर केस में पुलिस ने मृतक की शिकायत पर हत्या करने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को करीब चार दिन पहले रिटायर्ड एसआई मृतक बलबीर ने अपने किरायेदार के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने और घर पर कब्जा करने की शिकायत दी थी। उधर, मृतक करतार सिंह के परिवार ने हत्यारोपियों से अपनी जान के खतरे की आशंका जताई है।
अपनी शिकायत में बलबीर ने बताया था कि वह काफी समय से आजाद नगर में रह रहा है। उसका आजाद नगर के अशोक विहार में मकान है। इस मकान को उसने करीब चार साल पहले लीलावती को सात हजार रुपये किराये पर दिया था। पिछले चार महीने से लीलावती ने मकान का किराया देना बंद कर दिया है। जब वह उसके पास किराया लेने गया तो लीलावती ने कहा कि उसने मकान पर कब्जा कर लिया है। अगर उसने कुछ किया तो वह उसको जातिवाद के केस में फंसा देगी। महिला ने उसे धमकी देते हुए कहा कि न तो वह किराया देगी और न ही मकान खाली करेगी। अगर वह यहां आया तो वह उसे जान से मार देगी। पुलिस ने इस मामले में बलबीर का मर्डर होने के बाद आरोपी लीलावती के खिलाफ संपत्ति पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि रविवार को लीलावती के दो बेटों अश्वनी व टोनी ने बलबीर के भांजे नरेंद्र के साथ बलबीर और उसके जीजा करतार सिंह का मर्डर कर दिया था।
मर्डर केस में आरोपियों को पकड़ने के लिए सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। इनमें स्पेशल स्टाफ, सीआईए टीम, थाने की सदर थाना टीम व आजाद नगर चौकी की टीम लगाई गई है। चारों टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों से जुड़े अहम सुुराग उनके हाथ लगे हैं, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोप है कि रविवार सुबह दस बजे रोडवेज से रिटायर्ड कंडक्टर करतार सिंह व उसके साले रिटायर्ड एसआई बलबीर सिंह की करतार सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह, किरायेदार अश्वनी व टोनी ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में बलबीर के किरायेदार लीलावती व उसके दो बेटों पर भी केस दर्ज हुआ है।