फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किशोरी को तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने एक किशोरी को किडनैप कर तीन दिन बंधक बनाकर रेप करने मामले में बिठमड़ा निवासी आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में चार जनवरी को केस दर्ज किया था। सदर थाने की सब इंस्पेक्टर संतोष देवी की टीम ने वीरवार को आरोपी रवि कुमार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शहर की एक कॉलोनी की 17 साल की एक किशोरी तीन जनवरी को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने छह जनवरी को किशोरी को बरामद किया था। उसने बताया था कि बिठमड़ा के रवि कुमार ने उसका किडनैप कर पड़ोस के एक घर में उसे बंधक बना लिया था। उसने बंधक बनाने के दौरान उससे बार-बार रेप किया। उसने वह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह पहले बाहर आती-जाती थी तो युवक उसका पीछा करता था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में किशोरी की मेडिकल जांच कराई थी। फिर पुलिस ने केस में किडनैप कर बंधक बनाने, पीछा करने, जान से मारने की धमकी देने की धारा और पॉक्सो एक्ट जोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed