फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विजिलेंस ने एसई कार्यालय परिसर में जेई को 10 हजार रिश्वत लेता पकड़ा

विजिलेंस ने एसई कार्यालय परिसर में जेई को 10 हजार रिश्वत लेता पकड़ा

Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने एसई कार्यालय परिसर में जेई को 10 हजार रिश्वत लेता पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
विजिलेंस की टीम ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के मॉडल टाउन स्थित एसई कार्यालय परिसर में जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार को ठेकेदार बिजेंद्र से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस ने जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

गांव कालीरावण निवासी बिजेंद्र सिंह ने गांव डाया में पंप हाउस में मिट्टी डालने का ठेका लिया था। उसने काम कर दिया था। उसने जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करा रखी थी। ठेकेदार ने काम पूरा होने पर जेई सुनील कुमार से सिक्योरिटी वापस मांगी। इस पर जेई ने कहा कि उसका कमीशन दो, तब सिक्योरिटी वापस मिलेगी। ठेकेदार को कई चक्कर काटने पर सिक्योरिटी न मिली तो उसने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय में दे दी। विजिलेंस ने डीएसपी शरीफ सिंह, एसआई धर्मबीर सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार और ईचसी वीरेंद्र सिंह के एक छापामार दल का गठन किया। टीम डीसी कार्यालय से छापे की अनुमति लेकर मॉडल टाउन में एसई कार्यालय के बाहर पहुंच गई। ठेकेदार विजेंद्र ने 2000 रुपये के पाउडर लगे पांच नोट जेई सुनील कुमार को थमाकर इशारा किया। इस पर टीम के सदस्यों ने जेई को दबोचकर रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद किए। फिर टीम जेई को साथ ले गई। विजिलेंस ने जेई सुनील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed