{"_id":"597795934f1c1b82768b472b","slug":"101501009299-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त करता रहा निगरानी, साथी ने नाबालिग के साथ किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त करता रहा निगरानी, साथी ने नाबालिग के साथ किया रेप
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सदर थाना एरिया में एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार दोपहर का है। गांव के ही एक युवक ने उसे अपने घर बातचीत के बहाने बुला लिया। उसने अपने एक साथी को घर के बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया। घर में वारदात के समय कोई नहीं था। युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया। किशोरी ने इस दौरान शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के एकत्रित होने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। परिजन इस मामले के तुरंत बाद किशोरी को साथ लेकर महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी के पास पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला पुलिस ने मंगलवार को किशोरी की मेडिकल जांच करवाई। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने रेप की पुष्टि होने के बाद एक युवक के खिलाफ रेप और उसके साथी पर वारदात में सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शिकायत दी कि आरोपी युवक ने घर के अंदर जाकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और वह उसे छोड़कर मौके से अपने दोस्त के साथ फरार हो गया।