{"_id":"59724d804f1c1bf16e8b4649","slug":"101500663168-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी से ठगे कंगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका में रहने वाले बेटे का दोस्त बताकर रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी से ठगे कंगन
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आंटी जी! मैं अमेरिका में रह रहे आपके बेटे नवदीप का दोस्त हूं। नवदीप ने मुझे आपसे मिलने के लिए भेजा है। आपका दुख-तकलीफ जानने आया हूं। इस तरह से अपनापन जताकर शातिर ठग इस बार बिट्स पिलानी से रिटायर्ड प्रोफेसर की पत्नी के कंगन ठग ले गया। बिट्स पिलानी से रिटायर्ड प्रोफेसर केसी सूद फिलहाल सेक्टर 13 में अपनी पत्नी के साथ यहां रहते हैं। वीरवार को केसी सूद की पत्नी ऊषा सूद घर पर थी।
दोपहर को करीब 40-42 साल का एक व्यक्ति आया। दरवाजे की घंटे बजाकर गेट खुलवाया। इस व्यक्ति ने कहा कि आंटी जी मैं आपके यूएस में रहने वाले बेटे नवदीप का दोस्त हूं। इस बार इंडिया आ रहा था तो नवदीप ने मुझे आपका एड्रेस दिया था। नवदीप ने कहा कि घर जाकर हालचाल पूछकर आना। इस कारण आपका हालचाल जानने आया हूं। ऊषा सूद ने नवदीप का दोस्त बताने वाले व्यक्ति को घर के अंदर बुला लिया। व्यक्ति ने कहा कि आंटी जी! आपका एक बेटा एक्सपायर हो चुका है।
शातिर व्यक्ति ने करीब पांच से 10 मिनट बातचीत की। इस बीच उसने ऊषा सूद के कंगनों की तारीफ करते हुए कहा कि आंटी जी! आपके कंगन का डिजाइन बहुत अच्छा है। मैं भी इस बार काफी डालर लाया हूं। इस बार इसी डिजाइन के कंगन अपनी मम्मी के लिए बनवाऊंगा। आप मेरे को एक बार कंगन उतार कर दिखाओ।
विज्ञापन
मम्मी-पापा बाहर गाड़ी में बैठे हैं। एक बार उनको भी डिजाइन दिखा आता हूं। आप चाय बनाओ। ऊषा देवी चाय बनवाने के लिए अंदर गई तो इस बीच ठग कंगन लेकर फरार हो गया। ऊषा सूद ने बताया कि उसके कंगन करीब छह तोले के थे। इनकी कीमत करीब पौने लाख रुपये कीमत थी। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना नंबर दो
सात जुलाई को इसी तरह अर्बन इस्टेट में कुंज बिहारी लाल के साथ ठगी की थी। ठग ने खुद को कुंजलाल के यूएस में रहने वाले बेटे का दोस्त बताते हुए घर में इंट्री ली थी। चाय पीने के बाद 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन लेकर फरार हो गया था।
घटना नंबर एक
पिछले महीने ही रोडवेज के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के साथ भी इसी तरह से ठगी हुई थी, जिसमें आरोपी ठग ने खुद को सब इंस्पेक्टर के बेटे का दोस्त बताते हुए उससे अपनापन जताकर सोने का कड़ा ठग लिया था।
- डेढ़ माह में शहर में तीसरी घटना, एक ही तरीके से तीनों ठगी को अंजाम दिया