फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crime,photo, police

युवक पर युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 22 Jul 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime,photo, police
सिरसा निवासी एक युवती ने वहीं के एक युवक पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलगेट थाने में दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि मैं मूल रूप से सिरसा जिले के एक गांव की रहने वाली हूं और हिसार में नौकरी करती हूं। करीब तीन महीने पहले मेरी मुलाकात सिरसा के कालांवाली निवासी दीप उर्फ सतनाम से हुई और हम दोनों में दोस्ती हो गई। 11 मार्च को मैं दीप के साथ अमृतसर घूमने गई और वहां रात को एक कमरा लेकर रुके। इस दौरान दीप ने मेरी साथ काफी सेल्फी ली। इसके बाद मैं अपने घर वापस आ गई और मैंने दीप से कोई रिश्ता नहीं रखा। अब करीब 20 दिनों से दीप मुझे कॉल व मैसेज कर कालांवाली आकर मिलने के लिए कह रहा है और न मिलने पर मेरी फोटो फेसबुक पर वायरल कर मुझे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। साथ ही वह मुझे सुसाइड करने की भी धमकी दे रहा है। मुझे अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप पर मैसेज कर मिलने के लिए बुलाता है। मैं इस वजह से काफी डरी हुई हूं। यही नहीं दीप ने मेरे मौसेरे भाई के व्हाट्सऐप पर मेरी फोटो भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed