फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crime

सिर पर पत्थर मारकर सास को घायल करने पर पुत्रवधू पर केस दर्ज

Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
अर्बन एस्टेट-2 निवासी एक महिला ने सिर पर पत्थर मारकर अपनी पुत्रवधू पर घायल करने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना घायल महिला ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला शांति देवी के बयान पर पुत्रवधू शिल्पा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शांति देेवी ने बताया कि वह अर्बन एस्टेट-2 की रहने वाली है और उसके दो बेटे व एक बेटी है, जो सभी शादीशुदा हैं। उसके छोटे बेटे प्रवीण की बहू शिल्पा के साथ उसका कुछ समय से मनमुटाव चल रहा है। जब 28 दिसंबर को वह अपने घर पर थी तो उसी दौरान रात करीब आठ बजे उसकी पुत्रवधू शिल्पा उसके घर पर आई। आते ही वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगी। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो शिल्पा ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका छोटा बेटा प्रवीण वहां पर पहुंच गया और जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसके अलावा घायल शांति देवी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू शिल्पा ने धमकी दी कि मकान नाम नहीं करवाया तो वह और उसके परिवार को जान से मार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed