फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Craze increased in polytechnic courses, boys made mechanical and fashion designing became the first choice of girls

पॉलिटेक्निक कोर्सों में बढ़ा क्रेज, लड़कों ने मेकेनिकल व लड़कियों की पहली पसंद बनी फैशन डिजाइनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Craze increased in polytechnic courses, boys made mechanical and fashion designing became the first choice of girls
हिसार। पॉलिटेक्निक कोर्सों के प्रति लड़कें-लड़कियों का क्रेज बढ़ रहा है। इस बार लड़कों की पहली पसंद मेकेनिकल और लड़कियों की फैशन डिजाइनिंग में दिलचस्पी बढ़ी है। दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इस साल 111 लड़कों ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में रुचि दिखाई है। जबकि 37 लड़कियों ने फैशन डिजाइनिंग कोर्स में दिलचस्पी दिखाई है। खास बात है बीते साल की तुलना में इस बार लड़कियों में कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स के प्रति रुझान भी बढ़ा है। जिसमें कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए है। जबकि बीते साल कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स में 20 लड़कियों ने ही रुचि दिखाई थी।
विज्ञापन

--
कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स में लड़के फिसले
कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स में इस बार लड़के फिसले हैं। दिल्ली बाइपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इस बार 98 लड़कों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स में आवेदन किए है। जबकि बीते साल 106 लड़कों ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स में अपनी रुचि दिखाई थी।
विज्ञापन

---
इलेक्ट्रोनिक, सिविल और टेक्सटाइल डिजाइनिंग की सीटें फुल
दिल्ली बाइपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इस साल इलेक्ट्रोनिक, सिविल और टेक्सटाइल डिजाइनिंग कोर्सों की सीटें फुल हो चुकी है। जबकि कंप्यूटर और फैशन डिजाइनिंग कोर्सों के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल से इस बार एक अतिरिक्त आवेदन आया
दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 13 कोर्स में कुल 806 आवेदन आए है। जिनमें 673 लड़के और 133 लड़कियों ने आवेदन किए थे। जबकि बीते साल इस संस्थान में 12 कोर्सों में कुल 819 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें 672 लड़कों व 147 लड़कियों ने आवेदन किए थे।
लड़कों व लड़कियों में पॉलिटेक्निक कोर्सों के प्रति रुझान बढ़ा है। अभी भी सीटें रिक्त है।
- सुनील भुटानी, एटीपीओ।
बीते दिन रिक्त सीटों पर काउंसलिंग हो चुकी है। उसके बाद जो भी सीटें रिक्त रहेगी काउंसलिंग होगी वो 21 और 22 अक्तूबर को होगी।
- अशोक कुमार सिरोय, प्राचार्य, दिल्ली बाईपास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed