{"_id":"6498809931ea4635e70bba46","slug":"crane-tilted-due-to-mudslide-took-6-hours-to-improve-the-system-launching-of-rcc-box-canceled-hisar-news-c-21-hsr1005-164617-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मिट्टी खिसकने से झुकी क्रेन, व्यवस्था सुधारने में लगे 6 घंटे, आरसीसी बॉक्स की लाॅचिंग रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मिट्टी खिसकने से झुकी क्रेन, व्यवस्था सुधारने में लगे 6 घंटे, आरसीसी बॉक्स की लाॅचिंग रद्द
विज्ञापन
सूर्य नगर रेलवे फाटक पर क्रेन पलटने के बाद खोदे गए गड्ढे को जेसीबी से भरते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर रविवार सुबह आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग के दौरान मिट्टी खिसकने से एक क्रेन अचानक आगे की तरफ झुक गई। गनीमत यह रही कि क्रेन पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। क्रेन को सामान्य स्थिति लाने में करीब 6 घंटे लग गए। इस हादसे में क्रेन भी खराब हो गई। मौके पर इस्तेमाल की जा रही तीनों क्रेन को पंजाब से विशेष तौर पर मंगवाया गया है। दो क्रेन 250-250 टन व एक क्रेन 200 टन वजन उठाने की क्षमता की है।
हालांकि इस कारण आरसीसी बाॅक्स की लॉचिंग को रद्द करना पड़ा। साथ ही इससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को आंशिक व एक ट्रेन को पूर्ण रूप से रद्द करना पड़ा। डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारियों के गलत आंकलन की वजह से यह हादसा हुआ। अब नया शेड्यूल लेकर आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जाएगी। वहीं, रात आठ बजे आनी वाली पैसेंजर ट्रेन भी ट्रैक से नहीं गुजरी।
बता दें कि सूर्य नगर से गुजरने वाली हिसार-रेवाड़ी और हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसी को लेकर अब आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जानी थी। 20 व 21 जून को रेवाड़ी वाले ट्रैक का शेड्यूल था, लेकिन समय पर क्रेन के न पहुंचने के कारण लॉन्चिंग नहीं हो सकी। अब 24 व 25 जून को लुधियाना वाले ट्रैक पर लॉन्चिंग होनी थी।
विज्ञापन
क्रेन का पिछला हिस्सा 10 फुट तक ऊपर उठा
आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग के लिए शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक का ब्लॉक मिला हुआ था। इस दौरान इस ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरनी थी। ठेकेदार ने तय समय अनुसार कार्य शुरू कर दिया था। लॉन्चिंग से पहले रेलवे ट्रैक को हटाकर गड्ढा खोद दिया गया और मौके से गुजर रही बिजली की तारों को भी हटा दिया गया। लॉन्चिंग के लिए तीन क्रेन तैनात की गई थीं। सुबह 3 बजे बॉक्स की लॉन्चिंग शुरू कर दी गई थी और एक बॉक्स रख दिया गया था। दूसरी क्रेन ने पास में रखे 40 टन वजनी बॉक्स को रखने के लिए उठा लिया था। अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ने लगा और क्रेन आगे की तरफ झुकने लगी और पिछला हिस्सा हवा में करीब 10 फुट तक ऊपर उठ गया। यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मगर तभी क्रेन का अगला हिस्सा आगे रखे मिट्टी के कट्टों पर और क्रेन का ऊपरी हिस्सा दूसरी तरफ खड़ी क्रेन के ऊपर हिस्से पर टिक गया, जिससे क्रेन पलटने से बच गई।
गड्ढे में मौजूद थे 25 से 30 लोग, क्रेन चालक 15 फुट से कूदा
जिस समय क्रेन आगे की तरफ झुक रही थी, उस दौरान क्रेन के आगे गड्ढे में करीब 25 से 30 लोग मौजूद थे। क्रेन को झुकते देख इन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर करीब 100 लोग कार्य कर रहे थे। वहीं क्रेन चालक अपनी जान बचाने के लिए 15 फुट ऊपर से ही कूद गया। इसके बाद क्रेन को सामान्य स्थिति में लाने और लॉन्चिंग कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया गया।
शाम 5 बजे तक रेलवे ट्रैक को किया सुचारू, बादलों ने बढ़ाई चिंता
क्रेन को सामान्य स्थिति में लाने में बाद उखाड़े गए रेलवे ट्रैक को सुचारू करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान आसमान में छाए काले बादलों ने मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी। मगर गनीमत रही कि बारिश नहीं आई। शाम 5 बजे तक गड्ढे को भरकर ट्रैक को बिछा दिया गया। इसके बाद पावर इंजन गुजाकर रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग की गई। इसके बाद ही डीआरएम वहां से रवाना हुए। उधर, रेलवे ट्रैक के किनारे से मिट्टी खिसकने के डर से उसे पॉलिथीन से ढका गया है, ताकि बारिश आने पर मिट्टी न खिसके।
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
1. गाड़ी संख्या 04745 चूरू-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा रायपुर स्टेशन हरियाणा से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेल सेवा जाखल-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04571 भिवानी-धुरी स्पेशल रेल सेवा भिवानी-जाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 04576 लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा रायपुर स्टेशन हरियाणा तक संचालित होगी।
पूर्ण रूप से रद्द रेल सेवा
1. गाड़ी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-बठिंडा-धुरी संचालित होगी।
क्रेन को दूर खड़ा कर हटानी चाहिए थी मिट्टी : डीआरएम
डीआरएम राजीव श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुझे सुबह साढ़े 7 बजे घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि क्रेन जिस जगह पर खड़ी की गई थी और अंडरपास के लिए उस जगह से जितनी खोदाई की जानी थी, उसके आंकलन में अधिकारियों से गलती हुई है। सामान्य तौर पर होता यह है कि क्रेन को इतनी दूरी पर खड़ा किया जाता है, जिससे गड्ढे के किनारे उस दबाव को झेल सके। इस काम में ऐसा हुआ कि पेड़ की जिस शाखा पर बैठे हो और उसे ही काट रहे हो।
नया शेड्यूल कब मिलेगा, पता नहीं
अब दोनों रेलवे ट्रैक पर लॉन्चिंग का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा, लेकिन यह कब तक आएगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। लॉन्चिंग के कारण दोनों रेलवे फाटकों से वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया है। जब तक लॉन्चिंग नहीं होती, तब तक दोनों फाटक बंद ही रखे जाएंगे। ऐसे में हजारों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि डीआरएम का कहना है कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।