फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crane is not available to keep guard on railway FOB, work stuck

रेलवे एफओबी पर गार्डर रखने के लिए नहीं मिल रही क्रेन, काम अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crane is not available to keep guard on railway FOB, work stuck
हिसार। क्रेन नहीं मिलने के कारण रेलवे एफओबी का काम रुक गया है। चार दिनों से रेलवे गार्डर रखने के लिए क्रेन ढूंढी जा रही है, लेकिन 200 टन वजन उठाने वाली क्रेन अभी तक नहीं मिल पाई है। अब क्रेन मिलने के बाद ही फुट ओवरब्रिज के लिए गार्डर रखने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

बता दें कि फिलहाल प्लेटफार्म नंबर-3 से लेकर प्लेटफार्म नंबर-4 पर गार्डर रखे जाएंगे। फुट ओवरब्रिज के मुताबिक गार्डर काटे जा चुके हैं। इन गार्डरों को प्लेटफार्म नंबर-2 पर रखा गया है। प्लेटफार्म नंबर-3 से लेकर प्लेटफार्म नंबर-5 तक फुट ओवरब्रिज बनाने में 95 लाख की लागत आएगी। फिलहाल प्लेटफार्म-3 से लेकर प्लेटफार्म नंबर-4 तक ही फुट ओवरब्रिज तैयार किया जाएगा। जेई आशुतोष चौधरी ने बताया कि काफी दिनों से क्रेन का पता किया जा रहा है मगर अभी तक क्रेन नहीं मिली है। इसी कारण अभी तक गार्डर रखने का काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि क्रेन मिलने के साथ ही गार्डर रखना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed