{"_id":"622a4bdbd2b36b51ba537a07","slug":"cow-thrashed-6-year-old-couple-twice-trampled-grandfather-who-came-to-save-him-serious-hisar-news-hsr6263466182","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल के दोहते को गाय ने दो बार पटका, बचाने आए नाना को रौंदा, गंभीर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 साल के दोहते को गाय ने दो बार पटका, बचाने आए नाना को रौंदा, गंभीर,
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट टू में उपमुख्यमंत्री की कोठी के पास लगा बेसहारा पशुओं का जमावड़ा।
- फोटो : Hisar
हिसार। शहर के योग नगर में वीरवार दोपहर को एक बेसहारा गाय ने 6 साल के बच्चे को दो बार सींगों से पटक दिया। बच्चे को बचाने आए उसके नाना (69 वर्ष) भी उठाकर पटक दिया और उन्हें पैरों से भी रौंदा। बच्चे के नाना की हालत गंभीर है और उन्हें एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि बच्चा एक चारे के ढेर में गिरा, जिससे उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। हादसे में घायल बुजुर्ग फूड सप्लाई विभाग से बतौर इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त हैं।
बुजुर्ग की पत्नी संतोष खट्टर ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है। उनकी बेटी की बरवाला में शादी की हुई है। उसकी बेटी के दो बच्चे हैं। दोनों का एडमिशन हिसार के ही एक निजी स्कूल में करवाया हुआ है। दोपहर करीब पौने दो बजे उनके पति राजकुमार खट्टर दोनों बच्चों को गली के कॉर्नर पर स्कूल वैन से लेने गए थे। लौटते समय अचानक उसके दोहते जीवांश को पीछे से एक गाय ने उठाकर पटक दिया। गाय ने दो बार जीवांश को पटका। मगर गनीमत यह रही कि वह पास ही पड़े चोरे के ढेर पर जा गिरा। इस कारण से उसे मामूली चोट आई। यह देखकर उसके नाना उसे बचाने दौड़े। गाय ने उन्हें भी उठाकर पटक दिया। इसके बाद गाय उन पर चढ़ गई और उन्हें रौंदने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों ने गाय को भगाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। उनके सिर, चेहरे व हाथ पर चोटें आईं हैं। चेहरे पर उनके टांके भी लगे हैं। फिलहाल उन्हें चिकित्सकों ने 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है।
लोगों ने गाय को पकड़कर बांधा
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाय को काबू में किया और उसे पकड़कर बांध दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और गाय को कुरुक्षेत्र गोशाला में पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
फरवरी से बंद पड़ा है पशु पकड़ो अभियान
नगर निगम का पशु पकड़ने का अभियान फरवरी से बंद पड़ा है। इससे पहले निगम ने 1 सितंबर 2021 को पशुओं के कारण हुए कई हादसों के बाद पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया था। हालांकि दिवाली के पास यह अभियान बंद कर दिया गया था। इसके बाद जनवरी में फिर से इसे शुरू किया गया। सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक निगम ने करीब 900 गोवंश को पकड़ा। फिलहाल निगम के गोअभयारण्य में करीब एक हजार गोवंश हैं।
निगम को नहीं मिल रही गाड़ी
निगम ने पिछले वर्ष कैमरी की गोशाला से गाड़ी उधार में लेकर पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया था। हालांकि निगम ने छह बार गाड़ी किराये पर लेने के लिए टेंडर लगाए, लेकिन कोई भी निगम को गाड़ी देने को तैयार नहीं हुआ। इसे देखते हुए निगम ने नई गाड़ी खरीदने का फैसला किया। इसके लिए टेंडर लगाया था, लेकिन भी एक भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया। अब निगम ने दोबारा से टेंडर लगाया है, जो 15 मार्च को खुलेगा।
शहर में बेसहारा पशुओं की गंभीर समस्या
शहर में बेसहारा पशुओं की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालांकि वर्ष 2016 में शहर को स्ट्रे कैटल फ्री घोषित किया जा चुका है। वर्तमान में शहर के पॉश एरिया से लेकर कॉलोनियों में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं।
बेसहारा पशुओं के कारण हुए हादसे
- 30 अगस्त 2021 को जवाहर निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग को गाय ने उठाकर पटका, मौत
- 31 अगस्त 2021 को इंद्रा कॉलोनी में भाजपा नेता की भतीजी एवं जीजेयू की छात्रा संजोलिका को गाय ने रौंदकर घायल किया।
- 6 जनवरी 2022 को आजाद नगर निवासी होमगार्ड धर्मबीर सिंह की बाइक गाय से टकराई, उपचार के दौरान होमगार्ड के जवान की मौत
- 5 नवंबर 2021 को कैमरी रोड पर गाय की टक्कर से कैमरी निवासी 25 वर्षीय नरेश की मौत
- सितंबर 2020 में रायपुर चौक पर कुक विष्णु की बाइक को बेसहारा गाय ने टक्कर मारी, मौत
- 27 अगस्त 2020 न्यू ऋषि नगर में बेसहारा गाय ने बुजुर्ग महिला कमलेश को पटका ,महिला का हाथ टूटा
- 8 दिसंबर 2020 को गाय की वजह से सिरसा रोड पर हुए हादसे में सातरोड़ निवासी युवक की मौत हो गई थी।

अस्पताल में उपचाराधीन राजकुमार।- फोटो : Hisar