{"_id":"6206adf8ee6ff472ef68d448","slug":"court-notice-to-teachers-protesting-outside-jat-college-hearing-will-be-held-today-hisar-news-hsr6240712130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज के बाहर धरना देने वाले शिक्षकों को अदालत का नोटिस, आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट कॉलेज के बाहर धरना देने वाले शिक्षकों को अदालत का नोटिस, आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जाट कॉलेज के बाहर धरना दे रहे 112 अतिथि प्रवक्ताओं का धरने के कार्यवाहक प्राचार्या ने अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने धरने को कॉलेज परिसर से 200 मीटर दूर कराने की मांग की है। धरना स्थल पर बैठे शिक्षकों को शुक्रवार देर शाम नोटिस मिले।
सिविल जज अभिषेक चौधरी ने शनिवार को धरने को लेकर इन लोगों को पेश होने के लिए कहा है। जाट कॉलेज प्रशासन की ओर से दायर किए गए केस में धरना दे रहे 9 अतिथि शिक्षकों तथा पूर्व कुलसचिव राजबीर मोर को पार्टी बनाया है। शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भाकियू से रणबीर सिंह मलिक , हवा सिंह झाजड़िया , आप की हांसी इकाई से मनोज राठी , रामबिलास जांगड़ा, माकपा से दिनेश सिवाच , सामाजिक कार्यकर्ता बलराज सिंह मलिक, करतार सिंह मलिक, किसान संघर्ष समिति से भरत सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से सुरेंद्र मान, सिंचाई विभाग से रामपाल धारीवाल, भारतीय किसान संघर्ष समिति से विकास सीसर ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। जाट बीएड कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर्स भी धरने में शामिल हुए ।
जाट कॉलेज के गेट के बाहर शुक्रवार को छात्र संगठनों ने भी धरने को समर्थन दिया। धरना दे रहे शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जारी रखा। किसान संगठनों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है। जिसमें शाम 6 बजे मटका चौक से नागोरी तक किया जाएगा। कार्यवाहक प्राचार्या की ओर से दायर किए गए सिविल केस में कहा कि 15 फरवरी से कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में कॉलेज परिसर के साथ किसी तरह की बाधा से विद्यार्थियों को दिक्कत आएगी। ऐसे में शिक्षकों के धरने को 200 मीटर दूर किया जाए। एडवोकेट योगेश ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 में देश में सभी को शांतिपूवर्क धरना-प्रदर्शन का हक देता है।