फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Councilors served food in a plastic plate during the workshop in the Corporation office

निगम कार्यालय में कार्यशाला के दौरान पार्षदों को परोसा प्लास्टिक की थाली में भोजन

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Councilors served food in a plastic plate during the workshop in the Corporation office
नगर निगम कार्यालय में डस्टबिन में पड़ी पार्षदों के लिए मंगवाई गई प्लास्टिक की थालियां। - फोटो : Hisar
शहर में प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का ढिंढोरा पीटने वाले नगर निगम अधिकारियों के खुद के कार्यालय में ही मंगलवार को इन निर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट द्वारा नगर निगम के सभागार में जारी कार्यशाला के दौरान पार्षदों को प्लास्टिक की थाली में ही खाना परोसा गया। ऐसा एक दिन नहीं बल्कि कार्यशाला के दोनों दिन हुआ। जैसे ही मामला अधीक्षक अभियंता रामजीलाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत प्लास्टिक की थाली में खाना मंगवाने वाले कर्मचारी का चालान काटने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

यह था मामला
दरअसल, नई दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के तत्वावधान में नगर निगम के सभागार में पार्षदों के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया था। यह कार्यशाला सोमवार व मंगलवार दो दिन तक चली। दोनों ही दिन पार्षदों के लिए बाहर से खाना मंगवाया गया। यह खाना प्लास्टिक की थालियों में पैक होकर आया। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्लास्टिक के प्रयोग पर पाबंदी लगाई हुई है। सरकारी कार्यालयों में तो प्लास्टिक या बोतल बंद पानी भी देने पर रोक है। खुद पार्षदों से भी प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में अधिकारी मदद मांगते रहे हैं, लेकिन यहां कार्यशाला में प्लास्टिक की थाली बांटते हुए कर्मचारियों को नियमों का कोई संज्ञान नहीं रहा।
विज्ञापन

एचवीसी ने दिया जवाब, हमने नहीं मंगवाया खाना
प्लास्टिक की थाली प्रयोग होने पर अधीक्षक अभियंता रामजीलाल ने निगम के एचवीसी कृष्ण सैनी से पूछताछ की। इस पर एचवीसी ने उन्हें बताया कि यह खाने की थालियां उनकी तरफ से नहीं मंगवाई गई हैं। खुद ही इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही खाना मंगवाया है। विशेष बात यह है कि पिछले दिनों ही निगम प्रशासन ने शहर में कार्यक्रमों में देने के लिए 200 स्टील की थालियां खरीदी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्लास्टिक की थाली में खाना परोसना पूरी तरह गलत है। मैंने तुरंत थाली मंगवाने वाले कर्मचारी का चालान काटने के निर्देश दिए थे। मगर एचवीसी का कहना था कि उसने खाना नहीं मंगवाया, बल्कि ट्रेनिंग दे रहे इंस्टीट्यूट अधिकारियों ने ही मंगवाया है।

- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम
दूसरे दिन पार्षदों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, हाउस होल्ड प्रोजेक्ट की दी जानकारी
वहीं, मंगलवार को मेयर व पार्षदों के लिए जारी दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का समापन हुआ। दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. आरपीएस यादव ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, हाउस होल्ड प्रोजेक्ट, कम्यूनिटी शौचालय व पब्लिक शौचालयों के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। योजनाओं की जानकारी देने के बाद पार्षदों को कई केस स्टडी दिखाई गई और उसके बाद पार्षदों के सवालों के जवाब दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed