{"_id":"65964f8ce976fd60b70e07be","slug":"councilor-amit-grover-reached-hisar-corporation-office-with-city-residents-boycotted-house-meeting-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: निगम कार्यालय में शहर वासियों के साथ पहुंचे पार्षद अमित ग्रोवर, हाउस की बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: निगम कार्यालय में शहर वासियों के साथ पहुंचे पार्षद अमित ग्रोवर, हाउस की बैठक का किया बहिष्कार
Thu, 04 Jan 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:56 AM IST
सार
पार्षद अमित ग्रोवर का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स को 15 दिन में ठीक किया जाए। आवारा पशुओं की समस्या का दो दिन में समाधान किया जाए। सीवर समस्या का 2 दिन में समाधान किया जाए। जन्म मृत्यु संबंधित कार्य 15 दिन में पूरे किए जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष व पार्षद अमित ग्रोवर सुबह नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाउस की बैठक का बहिष्कार किया और शहर वासियों के साथ मिलकर निगम कार्यालय में नारेबाजी की। पार्षद की मांग है कि निगम कार्यालय में सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया जाए। साथी उनका कहना है कि कल भी उनका बहिष्कार जारी रहेगा और वह निगम कार्यालय में ही रात भर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
पार्षद अमित ग्रोवर का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स को 15 दिन में ठीक किया जाए। आवारा पशुओं की समस्या का दो दिन में समाधान किया जाए। सीवर समस्या का 2 दिन में समाधान किया जाए। जन्म मृत्यु संबंधित कार्य 15 दिन में पूरे किए जाए। भेजो लीकेज और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं का भी 2 दिन में समाधान किया जाए। ग्रोवर का कहना है कि अगर कोई अधिकारी सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्य नहीं करता है तो उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
आज है हाउस की आखिरी बैठक
आज नगर निगम में इस कार्यकाल की आखिरी हाउस की बैठक होनी है। इस बार बैठक के लिए पार्षदों से एजेंट नहीं मांगे गए हैं। संबंधित विभागों से 5 साल के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन