फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corruption is rampant in Waqf Board, illegal occupation of many Waqf properties: Dr. Indresh Kumar

वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त, कई वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे : डॉ. इंद्रेश कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Corruption is rampant in Waqf Board, illegal occupation of many Waqf properties: Dr. Indresh Kumar
हिसार डॉ. इंद्रेश कुमार का शॉल भेंट कर सम्मानित करते स्थानीय पदा​धिकारी। स्रोत आयोजकहिसार डॉ. इ
हिसार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वक्फ बोर्ड में व्यापक भ्रष्टाचार है, जिसके कारण कई वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। मुस्लिम समुदाय में इस तरह की धारणा बन गई है कि वक्फ बोर्ड माफिया की तरह काम कर रहा है और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। वक्फ बोर्ड को लेकर निर्णय करने का समय आ गया है। मुस्लिम समाज के लोग भी इसमें बदलाव चाहते हैं। वक्फ का फैसला अंतिम फैसला नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हर मामला सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। ऐसे में वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ. इंद्रेश कुमार यहां वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर प्रदेशभर से आए वक्फ बोर्ड के किराएदारों तथा समाज के अन्य वर्ग की राय जानने के लिए आए हुए थे। डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वक्फ को लेकर कांग्रेस राज में तीन बार संशोधन हुए हैं। उन सबके कारण वक्फ आज वेलफेयर के बजाय माफिया का अड्डा बन गया है। वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पर उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर आज विरोधी झूठ बोलकर भड़का रहे हैं कि सरकार संपत्तियों, कब्रिस्तानों की जमीनों पर कब्जा कर लेगी। जबकि बिल पारदर्शिता के लिए है ताकि वक्फ की संपत्ति और इनकम सभी के सामने आ सके।
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) बनाई गई। जेपीसी देशभर में बैठक कर रही है और वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश की जनता की सुझाव लेने का काम कर रही है। जेपीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपने का फरवरी 2025 का समय दिया गया है। जेपीसी अपनी रिपोर्ट तय समय पर देती है या एक बार फिर उसका समय बढ़ाया जाएगा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वक्फ बोर्ड की कमेटियों में मुस्लिम समाज की महिलाओं को भी स्थान देने की जरूरत है। वक्फ की संपति में हिंदुओं का बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद वक्फ को लेकर कांग्रेस राज में तीन बार संशोधन हुए हैं। उन सबके कारण वक्फ आज वेलफेयर के बजाय माफिया का अड्डा बन गया है। वक्फ (संशोधन) बिल 2024 पर उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन को लेकर आज विरोधी झूठ बोलकर भड़का रहे हैं कि सरकार संपत्तियों, कब्रिस्तानों की जमीनों पर कब्जा कर लेगी। जबकि बिल पारदर्शिता के लिए है, ताकि वक्फ की संपत्ति और इनकम सभी के सामने आ सके। जेपीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपने का फरवरी 2025 का समय दिया गया है। जेपीसी अपनी रिपोर्ट तय समय पर देती है या एक बार फिर उसका समय बढ़ाया जाएगा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2024 के मुख्य तीन उद्देश्य है। पहला वक्फ बोर्ड की जिम्मेवारी तय करना और उसके काम में पारदर्शिता लाना, दूसरा यह सुनिश्चित करना कि वे समुदाय की बेहतरी के लिए काम करे, तीसरा गैर मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के जरिए सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed