{"_id":"6776e5f81802a0af2506f147","slug":"corporation-officer-reached-headquarters-on-complaint-of-corruption-hisar-news-c-21-hsr1005-537233-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर निगम अधिकारी पहुंचे मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर निगम अधिकारी पहुंचे मुख्यालय
विज्ञापन
हिसार। शहर की सड़कों व भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारी विभाग के मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने जांच अधिकारी के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत किया।
बता दें कि एक आरटीआई कार्यकर्ता की तरफ से निगम अधिकारियों के खिलाफ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय को शिकायत की थी। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निगम अधिकारी शहर में भवनों व सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यही नहीं निगम कार्यालय में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल है।
शिकायत पर निगम के एक एम व दो जेई को जवाब के साथ वीरवार को शहरी स्थानीय निकाय के मुख्य सतर्कता अधिकारी के कार्यालय में निजी सुनवाई के लिए बुलाया गया था। मुख्य सतर्कता अधिकारी की तरफ से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। ये तीनों अधिकारी इन बिंदुओं के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करके अपने साथ ले गए थे, जहां उन्होंने यह रिपोर्ट मुख्य सतर्कता अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की। ब्यूरो