फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona's co-vaccine dose will arrive today, Covishield and Corbevax will arrive in January

Hisar News: कोरोना की को-वैक्सीन की डोज आज पहुंचेगी, कोविशिल्ड और कोर्बेवैक्स जनवरी में आएगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Corona's co-vaccine dose will arrive today, Covishield and Corbevax will arrive in January
हिसार। शहर के नागरिक अस्पताल में कोरोना की को-वैक्सीन दवा सोमवार को अस्पताल पहुंचेगी। उसके बाद लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी। बची हुई दवा को एक्सपायर होने से पहले वापस भेज दिया था। जनवरी में कोविशील्ड और 12 से 14 साल तक के बच्चों को लगाने वाली कोर्बेवैैक्स वैक्सीन जनवरी माह में आएगी। ऐसे में बच्चों को भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। वहीं अभी तक 5 प्रतिशत लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का अभी कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर आमजन के मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तक कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। सामाजिक दूूरी बना कर रखें। उन्होंने बताया कि बुखार, खांसी और जुकाम होने पर कोरोना की जांच करवाए। नोडल अधिकारी डॉ. तरुण ने बताया कि सोमवार को को वैक्सीन दवा आ जाएगी उसके बाद टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या शून्य व रिकवरी रेट 98.14 प्रतिशत बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 92 हजार 410 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 63 हजार 892 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 62 हजार 706 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 45 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली डोज 92.3 प्रतिशत लोगों ने लगवाई
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 92.3 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज लगवाई है। वहीं दूसरी डोज 71 प्रतिशत लोगों ने लगवाई है। बूस्टर डोज लगवाने में लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। मात्र 5 प्रतिशत लोगों ने डोज लगवाई है।
उम्र टारगेट पहली डोज दूूसरी डोज बूस्टर डोज
12 से 14 53480 21254 10052 0
15 से 17 85000 59953 34263 0
18 से 44 833305 804159 608505 23144
45 से 60 273643 264426 217462 11297
60 से अधिक 188442 171988 140587 14406
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed