{"_id":"5ec41df58ebc3e90385476f2","slug":"corona-positive-news-hisar-hisar-news-rtk555694888","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो नए कोरोना रोगी मिले, कांटेक्ट टू कांटेक्ट से पहली बार परिजनों में संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो नए कोरोना रोगी मिले, कांटेक्ट टू कांटेक्ट से पहली बार परिजनों में संक्रमित
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो संक्रमित बडाला गांव के निवासी हैं और एक संक्रमित जींद जिले का निवासी है। जिले में कांटेक्ट टू कांटेक्ट के जरिए पहली बार संक्रमित के परिजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें बडाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और बेटी शामिल है। इनका जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा था। जिले में जांच के दौरान मिला तीसरा संक्रमित व्यक्ति जींद जिले के पेगा गांव का रहने वाला है और शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन था।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन तीनों को एंबुलेंस के जरिए कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड और प्राइवेट अस्पताल के परिसर और अन्य जगहों को नगर निगम ने सैनिटाइज करवा दिया है।
वहीं, एक राहत की बात यह है कि संक्रमित व्यक्ति के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर संक्रमित व्यक्ति के भाई को आइसोलेशन वार्ड से अलग किसी अन्य जगह पर क्वारंटीन कर दिया गया है ताकि वह अन्य लोगों के संपर्क में ना आ सके। विभाग द्वारा उक्त व्यक्ति का दूसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 13 मई को संक्रमित व्यक्ति अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली के अशोक विहार से अपने घर लौटा था और वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात था। उसे छोड़ने के बाद उसका भांजा वापिस बाइक लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के दौरान वह 15 मई को संक्रमित पाया गया। इसके बाद विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर संक्रमित व्यक्ति की पत्नी व बेटी और भाई सहित अन्य लोगों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था, जहां पर जांच के बाद उन सभी का कोविड-19 टेस्ट किया गया।
ज्यादातर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रही थीं दोनों
बडाला गांव निवासी व्यक्ति के संक्रमित मिलने के कारण उसकी पत्नी और बेटी काफी हताश हो चुकी थी। इस वजह से मां और बेटी दोनों ज्यादातर समय साथ रहकर बिता रही थी। इससे पहले भी वह दोनों घर में ज्यादातर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रही थी। इस वजह से कांटेक्ट टू कांटेक्ट पहली बार किसी संक्रमित के परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले सेक्टर 16-17 निवासी महिला, दड़ौली गांव निवासी संक्रमित युवक, बीएसएफ कैंट का संक्रमित जवान और सातरोड कलां गांव के संक्रमित मां-बेटे के परिजन कांटेक्ट टू कांटेक्ट के जरिए संक्रमित नहीं मिले हैं।
विभाग ने अशोक विहार और नांगलोई विभाग को दी सूचना
जिला अस्पताल प्रशासन ने बडाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और बेटी संक्रमित मिलने पर दिल्ली के अशोक विहार और नांगलोई विभाग को भी सूचित किया गया है, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति अशोक विहार में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। संक्रमित व्यक्ति का भांजा नांगलोई में रहता है और वह उसे बाइक पर वहां से घर छोड़कर वापिस दिल्ली चला गया। कांटेक्ट टू कांटेक्ट संक्रमित के परिजन संक्रमित मिलने पर उसके भांजे की जांच करने के लिए अशोक विहार और नांगलोई विभाग को सूचना दी गई है ताकि समय पर उक्त युवक की जांच की जा सके।
19 अप्रैल को मुंबई से अपने गांव लौटा था संक्रमित फौजी
उधर, जींद जिला निवासी संक्रमित फौजी 19 अप्रैल को मुंबई से अपने गांव पेगा लौटा था। यहां आने के बाद 14 मई को संक्रमित फौजी की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उसके परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां पर अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था। इसके बाद 16 मई को संक्रमित फौजी को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तब तक उसकी न ही रिपोर्ट आई थी और ना ही इस बारे में अस्पताल प्रशासन को कोई जानकारी थी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने संक्रमित फौजी को एचओडी में अन्य मरीजों के साथ दाखिल कर लिया, जिसके बाद अब मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
संपर्क में आए 26 लोगों की बनाई लिस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने जींद निवासी संक्रमित फौजी के संपर्क में आए ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें विभाग द्वारा आइसोलेट किया जाएगा और सभी का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। इनमें सर्वोदय अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। इनके अलावा वार्ड में दाखिल कुछ मरीज भी शामिल है, जिनका भी कोविड-19 टेस्ट होगा। वहीं जिंदल अस्पताल प्रशासन द्वारा संक्रमित फौजी को पहले से ही आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था और उस दौरान सभी स्टाफ ने पीपीई किट जैसी सभी सुविधाएं अपनाई हुई थी। इस वजह से उन्हें आइसोलेट नहीं किया गया।
मां-बेटी के पॉजिटिव मिलने पर विभाग हैरान
बडाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मगर संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और बेटी में अभी तक कोई कोरोना संदिग्ध लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है।