{"_id":"60e49e7c8ebc3ec30a398b93","slug":"corona-new-cases-zero-after-124-days-hisar-news-rtk6164157194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 124 दिन बाद नए केस ‘शून्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 124 दिन बाद नए केस ‘शून्य’
विज्ञापन
हिसार। मंगलवार का दिन हिसारवासियों के लिए मंगलकारी साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 2200 सैंपल की जांच में एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला। इस शून्य के लिए करीब 124 दिन का इंतजार करना पड़ा। अब इसे बनाए रखना हम सबके जिम्मे है। संयम और अनुशासन में रहकर ही हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में काफी हद तक सफल हो सकते हैं।
जिले में मंगलवार 5 मरीजों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल 43 सक्रिय मरीज हैं और रिकवरी रेट 97.84 फीसदी पहुंच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल ने बताया कि जिले में अभी तक 6 लाख 27 हजार 122 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 53933 लोग संक्रमित मिले जबकि 52768 लोग स्वस्थ हुए। 1122 मरीज अपनों से जुदा हो गए।
कोरोना की पिछले वर्ष की पहली लहर में 327 और इस वर्ष की दूसरी लहर में 795 लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि हमें अब अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी एहतियात अभी जीत रही है। इस समय की लापरवाही तीसरी लहर के तौर पर खतरनाक साबित हो सकती है। अभी हमने आधी जंग जीती है, अगर दिसंबर तक हम संयमित रहे तो जंग में विजयी हो जाएंगे।
विज्ञापन
अब टीका ही बचाएगा
तीसरी लहर को थामने के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण होना जरूरी है। प्रशासन की ओर से 18 साल से अधिक आयु के 70 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने कहा सभी वार्डों में सघन वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। अपनी व अपने परिवार का वैक्सीनेशन करवाना सुनिश्चित करें। जिले में 4 लाख 6 हजार 104 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है। अब तक 3 लाख 51 हजार 286 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इनमें 60 वर्ष से अधिक के 82 हजार 680 और 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 1 हजार 898 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 511 हेल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 709 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 47 हजार 488 लोगों ने पहली डोज ली है। इसके अतिरिक्त 54 हजार 818 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है।
सबसे ज्यादा केस : 18 मई को 1456 संक्रमित मिले
सबसे कम केस : 4 मार्च 0
26, 20, 14, 5, 2 फरवरी 0
20, 19, 18 जनवरी 0
इस साल किस महीने में कितने संक्रमित मिले
जून 967
मई 23911
अप्रैल 12318
मार्च 295
फरवरी 54
जनवरी 141