फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona infection found in 15 people of the district

जिले के 15 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Corona infection found in 15 people of the district
हिसार। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 36 हो गई है। वहीं रिकवरी रेट घटकर 98.04 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में 9 लाख 8 हजार 6 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 61 हजार 932 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 721 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 औीर तीसरी लहर में 34 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन

जिले में 22 लाख 49 हजार 448 वैक्सीन डोज दी गई
जिले में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 22 लाख 49 हजार 448 कोरोनारोधी वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तरुण ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 70 हजार 482 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 30 हजार 255 लोगों ने दूसरी डोज और 3 हजार 309 लोगों ने एहतियात डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 62 हजार 216 लोगों ने प्रथम डोज व 2 लाख 2 हजार 298 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 95 हजार 255 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज व 5 लाख 52 हजार 575 ने दूसरी डोज ली है। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के 55 हजार 185 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज और 22 हजार 674 युवाओं ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed