फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   corona infected 62 years old man died during treatment

बुजुर्ग ने कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona infected 62 years old man died during treatment
जवाहर नगर निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में उपचाराधीन था। बुजुर्ग की मौत के बाद विभाग ने निगम हिसार को सूचना दे दी। नगर निगम की ओर से शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आदमपुर में जवाहर नगर निवासी करीब 62 वर्षीय बुजुर्ग दर्जी का काम करता था और काफी समय से बीमार चल रहा था। 13 जुलाई को बुजुर्ग व उसकी पत्नी का कोरोना का सैंपल लिया गया। बुधवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में और उसकी पत्नी को अग्रोहा धाम में बनाए कोविड सेंटर में आइसोलेट किया गया था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि बुजुर्ग को शुरू से ही आक्सीजन पर रखा गया था। वह बीपी, शुगर, निमोनिया और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed