फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona: Elderly woman dies, 105 new patients found

कोरोना : बुजुर्ग महिला की मौत, 105 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona: Elderly woman dies, 105 new patients found
हिसार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में केस कम होने लगे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में 105 नए मरीजों और 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हालांकि जिले में एक तरफ कोरोना संक्रमण से राहत मिल रही है, वहीं संक्रमितों की लगातार मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मृतक महिला हांसी के नजदीकी गांव की रहने थी और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी। महिला संक्रमित होने के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में एक्टिव केस घटकर 1087 व रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 प्रतिशत पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 8 लाख 74 हजार 902 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 60 हजार 199 लोग संक्रमित मिले। वहीं, अब तक 57 हजार 956 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 व तीसरी लहर में 15 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर एक नजर
कुल टीकाकरण : 21 लाख 40 हजार 10
पहली डोज : 12 लाख 82 हजार 28
दूसरी डोज : 8 लाख 57 हजार 982
हेल्थ केयर वर्कर्स को डोज : 32860
फ्रंट लाइन वर्कर्स को डोज : 18087
60 वर्ष से ऊपर वालों को डोज : 289266
45-60 वर्ष वालों को डोज : 467149
18- 44 वर्ष वालों को डोज : 1267845
15 से 17 वर्ष वालों को डोज : 69054
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed