{"_id":"64457464d257b687f1002d1e","slug":"convocation-police-force-deployed-from-airport-to-hau-for-presidents-security-today-nine-teams-of-doctors-formed-hisar-news-c-21-hsr1005-114167-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में एयरपोर्ट से एचएयू तक पुलिस बल तैनात, चिकित्सकों की नौ टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : आज राष्ट्रपति की सुरक्षा में एयरपोर्ट से एचएयू तक पुलिस बल तैनात, चिकित्सकों की नौ टीमें गठित
विज्ञापन
राष्ट्रपति की सुरक्षा में एचएयू में मंच का निरीक्षण करते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 25वें दीक्षांत समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार शाम 4 बजे विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 865 स्नातकों को उपाधि और 124 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज के नेतृत्व में रविवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित संबंधित अधिकारियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार भाग लिया। इस दौरान फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।
कुलपति ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 290 स्नातकों, 447 परास्नातकों एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 124 मेधावियों को विभिन्न गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चिकित्सकाें की 9 टीमें गठित
एचएयू के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिकित्सकों की 9 टीमों का गठन किया है। रोहतक पीजीआई से दो टीमों को बुलाया गया है। इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की टीमें शामिल है। रविवार को सीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में फाइनल रिहर्सल चिकित्सकाें की टीम एंबुलेंस में बैठ कर एयरपोर्ट और एचएयू पहुंची। सीएमओ का कहना है कि स्टाफ की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से एचएयू तक जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के आगमन के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर एचएयू तक जाने वाले मार्ग पर हर चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। कुछ कटों को बंद कर दिया गया है। तलाकी गेट के सामने बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेड की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ने पर इसे बंद किया जा सकता है।
रिहर्सल के दौरान लोगों को हुई परेशानी
सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म के आगमन के चलते जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से शनिवार दोपहर बाद रिहर्सल की गई। एयरपोर्ट से लेकर एचएयू तक अधिकारियों की गाड़ियां चलती रही। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। यातायात पुलिस ने दूसरे वैकल्पिक रास्तों से वाहन चालकों को गुजारा गया। जिस कारण लिंक मांर्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ये रहेगा ड्रेस कोड
दीक्षांत समारोह में डिग्रियां व स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है। डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पैंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराबें व काले रंग के चमड़े के जूते, जबकि लड़कियों के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाउज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी व काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल पहनकर आना होगा। अति विशिष्ट परिस्थिति में महिला स्नातक को उपरोक्त ड्रेस के स्थान पर लाल बार्डर की सफेद कमीज, सफेद सलवार व सफेद दुपट्टा के साथ काले रंग के जूते या सैंडिल पहनने की अनुमति होगी।
अंतिम रिहर्सल के दौरान मंडलायुक्त गीता भारती, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त उत्तम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अफसरों ने मुख्य द्वार पर प्रवेश से लेकर मंच तक माननीयों व विद्यार्थियों के पहुंचने, उपाधि लेने, फोटो सेशन आदि तक की गतिविधियों को देखा और जरूरी सुझाव दिए।
वीआईपी गेट के पास होगा फोटो सेशन
स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो का अवसर मिलेगा। इसके लिए सभागार के वीआईपी गेट के सामने विशेष स्थल तैयार किया गया है। यहीं पर ग्रुप फोटो कराया जाएगा।
इन 124 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर : यमंक, कार्तिक, सिद्धांत चौधरी, सुशील कुमार, ईशा, भावना बबल, सोनिया, ज्योत्सना, अंजलि राणा, प्रगति वर्मा, प्रेरणा पिलानिया, शुभम ग्रोवर, प्रमोद, सुरभि।
कॉलेज ऑफ होम सांइस : अमिता बैनीवाल, मनीषा, जसप्रीत कौर, सीमा, भूमिका दलाल, शालिनी रूखाया, ममता, सुरजीता कुमारी, यशवी, प्रियंका, भावना, मीनू, नैन्सी, शर्मिला।
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी : शुभम सिंगल, अंकित कुमार, कृष्णा देवी।
एएल फ्लेचर गोल्ड मेडल : वेलनटिना सिंह, अनिल कुमार, विक्रम सिंह, प्रियंका, गायत्री चहल, ज्योत्सना, सिमरन।
इंटरनेशनल वुमन ईयर 1975 गोल्ड मेडल : जसप्रीत कौर, गायत्री चहल, चंचल पायल, डॉ. पी.एस. लांबा गोल्ड मेडल- ज्योत्सना, अंजलि राणा, प्रेरणा पिलानिया।
स्नातकोत्तर डिग्री वाले (पोस्ट ग्रेजुएट) : डॉ. वीडी कश्यप गोल्ड मेडल - महेश, कार्तिक रेड्डी पनयाम, अंकित कुमार, सोनम बिनजोला, हरदीप सिंह श्योराण, पंकज कुमार व ममता फौगाट।
सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल फॉर वुमन : पूनम रानी, अंजू खर्ब, दिव्या, शिखा मेहता, तन्वी, सुनीता श्योराण, धीनू यादव।
डॉ. आरएन पाल मेमोरियल गोल्ड मेडल : कुमारा बीएच, संतोष कुमार चंदापा केदर, राकेश चौधरी, संदीप रावल, सुमित सैनी, सरिता रानी, अंकुश।
डॉ. सविता सिंगल गोल्ड मेडल : पूनम रानी, आंचल जोहरी, कोमल।
प्रो. रतन लाल गोल्ड मेडल : सुनीता श्योराण, ममता फौगाट।
डॉ. सरोज कश्यप गोल्ड मेडल : मोना वर्मा, बबीता भंडारी, दीप्ती कोठारी, संगीता सिडोला, साक्षी बिष्ट, मनीषा ओहलां, एकता मेलखानी।
डॉ. रामधन सिंह गोल्ड मेडल : रीना रानी, अंकित कुमार, आशिमा बाथेजा, विजेता गुप्ता, सोनू, भास्कर रेड्डी एस, हर्ष चौरसिया।
डॉ. एसडी निझावन गोल्ड मेडल : निधि काम्बोज, सुनीता श्योराण, चेतन घयावली, सिम्मी, विनायक सावानूर, गरिमा दहिया।
डॉ. एसआर व्यास गोल्ड मेडल : स्नेहलता, राखी, कमलप्रीत कौर, पंकज शर्मा, सोनम अंतिल, दीक्षा, बरखा राणा।
डॉ. एसबी फौगाट मेमोरियल गोल्ड मेडल : मंजीत, एकता काम्बोज, रीटा, सुशील कुमार, रवि।
यूनिवर्सिटी लेवल गोल्ड मेडल : सिम्मी, रीना रानी, शीनू, सत्या श्री जांगड़ा, मनीषा ओहलां, रूपिका चोपड़ा, एथिरा सीआर, सोमाशेखर वी गड्डानाखेरी, ममता फौगाट, पूजा, एकता हुड्डा, शिखा भुक्कल, कोमल, पीटर वाबोई मवाउराह, गरिमा दहिया, अभिलाष, सोनम सिहाग, रामनिवास, शालिनी रूखाया, शालू राणा, अंकिता, विनोद कुमार।