{"_id":"67c9f3d09c5d1c1d5d0f2889","slug":"convocation-ceremony-i-cards-and-badges-will-be-given-on-march-9-hisar-news-c-21-hsr1020-579680-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : 9 मार्च को दिए जाएंगे आई कार्ड और पटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : 9 मार्च को दिए जाएंगे आई कार्ड और पटके
Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में 10 मार्च को छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विवि की 24 कमेटियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक ऑडिटोरियम हॉल में पहुंचना होगा, इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समारोह को लेकर 9 मार्च को विद्यार्थियों को पटके और आईकार्ड दिए जाएंगे। वीरवार को जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। चौधरी रणबीर सिंह सभागार में एकेडमिक प्रोसेशन की प्रथम रिहर्सल का आयोजन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ अधिकारी आभासीय मेहमान बने और प्रोसेशन की प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं के बारे में जानकारियां दी गई। इस अवसर पर कुलसचिव डा. विजय कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, तकनीकी सलाहकार प्रो. संदीप राणा, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सुजाता सांघी, विश्वविद्यालय निर्माण विभाग के प्रभारी प्रो. एचसी गर्ग, डीन रिसर्च एंड डवेल्पमेंट प्रो. नीरज दिलबागी, एमएमटीटीसी की निदेशिका प्रो. सुनीता रानी व प्रो. दीपा मंगला उपस्थित रहे।
बाहर से आने वाले विद्यार्थी 9 बजे तक कर सकते हैं वाहनों की पार्किंग
दीक्षांत समारोह में जो विद्यार्थी बाहर के हैं और जो व्हीकल लेकर आएंगे वो 9 बजे तक यूनिवर्सिटी में सिटी गेट के पास बनी पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इससे आगे ऑडिटोरियम तक उन्हें पैदल जाना पड़ेगा। विवि प्रशासन का कहना है कि जीजेयू परिसर को 10 मार्च को व्हीकल फ्री डे किया गया है। इसके लिए डिग्री धारकों को ईमेल भी भेजे गए हैं।
9 मार्च को मिलेंगे पटके और आई कार्ड
दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की 9 मार्च को फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। इस दौरान डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को पटके और आई कार्ड दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे उन्हें समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई
दीक्षांत समारोह को लेकर विवि ने अपने स्तर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है वहीं जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विवि में आने वाले सभी विद्यार्थियों के आईकार्ड जांचे जा रहे हैं।