{"_id":"9dd8a1e95f21f95b92097b69b7f71d49","slug":"convocation-at-luwas-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दीक्षांत समारोह में लुवास ने दी 316 डिग्रियां, 21 विद्यार्थियों को दिया गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दीक्षांत समारोह में लुवास ने दी 316 डिग्रियां, 21 विद्यार्थियों को दिया गोल्ड
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता सेनानी लाजपतराय के 151वें जन्मदिवस के अवसर पर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया। एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडिटॉरियम में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह मुख्य अतिथि थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले दीक्षांत समारोह में 316 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई तथा 21 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलग-अलग गोल्ड मेडल भी दिए गये।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह ने सर्वप्रथम सभी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को बधाई दी और कहा कि यह अवसर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है और सभी डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस समय एक विशेष अनुभूति का अनुभव कर रहे होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने ने विश्वविद्यालय की कुछ उपलब्धियों का विशेष रूप से उल्लेख किया जिनमे नई गो प्रजाति, हरधेनू, विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ करार पत्र पर हस्ताक्षर, विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों के पेटेंट आदि शामिल है। सरकार व लुवास के प्रयासों से हरियाणा मुंह-खुर उन्मुक्त देश का प्रथम राज्य बन गया है।
इनको मिले गोल्ड, तीन बेस्ट टीचर भी हुए सम्मानित
दीक्षांत समारोह में 21 छात्रों को वर्ष 2011 -15 के दौरान शिक्षण एवं शोधकार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलग-अलग गोल्ड मेडल भी दिए गये। गोल्ड मैडल जितने वालो में विकास राणा, सुनैना, स्नेहिल गुप्ता, जितेन्द्र कुमार एवं सुमित सरदाना (डॉ. डीपी बेनर्जी गोल्ड मेडल), अन्नू कुमारी, सुनील कुमार व स्नेहिल गुप्ता (डॉ. बीडी गोल्ड मेडल), अनुकुमारी, सुनैना, स्नेहिल गुप्ता कोमल व सुमित सरदाना (प्रो. पी के द्वारकानाथ गोल्ड मेडल, डॉ. कोलेश रंजन, डॉ. जितेंद्र यादव व डॉ. सुशील मुकुल राय (डॉ. आर एन श्रीवास्तव गोल्ड मेडल), अन्नू कुमारी, सुनैना, स्नेहिल गुप्ता, कोमल व वैभव (यूनिवर्सिटी मेरिट गोल्ड मेडल) शामिल है। इसके अलावा लुवास विवि के शिक्षकों को भी गोल्ड मेडल दिये गये। इनमें तकनीकी वेटरनेरी क्लीनिकल कॉम्प्लेक्स के डायरेक्टर डॉ. प्रेम सिंह को सर्वक्षेष्ठ शिक्षक, डॉ. सुशीला मान को अनुसंधान व डॉ. राजेंद्र सिंह को विस्तार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वक्षेष्ठ कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किये गये।
पांच वर्षों का विवरण पेश किया
दीक्षांत समारोह में लुवास के कुलपति मेजर जनरल डॉ. श्रीकांत ने राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय के पिछले पांच वर्षो का विवरण प्रस्तुत किया।
एक लाख 17 हजार गाय सड़कों पर घूम रही- धनखड़
प्रदेश कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा हमारे यहां एक लाख 17 हजार गाय सड़कों पर घूम रही हैं। हमें चुनौती लेनी चाहिए कि इन गायों को दोबारा से घरों में पहुंचाया जाए। हरियाणा सरकार ने देशी गायों को बढ़ावा देने के लिए अधिक दूध देने वाली गाय के लिए 20 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार व पांच गायों की डेयरी स्थापित करने वाले को 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान कर रही है।