फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Contractor was kidnapped and beaten, put cow dung in his mouth, rubbed his nose with a shoe, case registered

हरियाणा: ठेकेदार का अपहरण कर पीटा; मुंह में गोबर डाला, जूती से नाक रगड़वाई, 9 के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Updated Sat, 23 Sep 2023 07:43 PM IST
सार

आरोपियों ने एक ऑल्टो कार पीड़ित की कार के आगे लगा दी। फिर आरोपी कार से उतरे और उसके साथ मारपीट करते हुए अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद कार में भी पीटते हुए चलते रहे। फिर आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी।

विज्ञापन
Contractor was kidnapped and beaten, put cow dung in his mouth, rubbed his nose with a shoe, case registered
ठेकेदार को पीटते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के आदमपुर खंड के एक गांव निवासी ठेकेदार का अपहरण कर मारपीट करने, करंट लगाने और मुंह में गोबर डालने की यातनाएं देने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने इसका वीडियो भी बनाया था जो अब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ठेकेदार से जूती पर नाक रगड़वाई गई और थूक कर चटवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के बयान के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ साजिश, अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि वह सरकारी काम का ठेका लेता है। कुछ दिन पहले उसने व सदलपुर निवासी संतलाल ने अपनी 2 ढाणियों में जाने वाले रास्तों को पक्का करने के बारे में दरखास्त लगाई थी। सरकार ने उसकी ढाणी को जाने वाले रास्ते को मंजूर कर दिया, लेकिन दूसरे की ढाणी को जाने वाले रास्ता को मंजूरी नहीं मिली। इस बात को लेकर संतलाल ने उससे कहा कि उसने उसका रास्ता मंजूर नहीं होने दिया। इसी बात को लेकर वह उसे गालियां देने लगा और रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन


कोहली से अग्रोहा रोड पर गाड़ी रोककर किया अपहरण
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब 4:50 बजे वह और सदलपुर निवासी दिलबाग कार में सवार होकर आदमपुर से गांव कोहली जा रहे थे। जब वे गांव कोहली से अग्रोहा की तरफ एक किलोमीटर पहुंचे तो एक ऑल्टो कार उनकी कार के आगे लगा दी, जिसमें संतलाल का बेटा व संदीप और एक लड़का कार से उतरे और उसके साथ मारपीट करते हुए अपनी कार में बैठा लिया एवं उसके साथ कार में मारपीट करते हुए चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटा, मुंह में डाला गोबर, जूती रगड़वाई
पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि जब गाड़ी गांव खजूरी के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। एक अनजान जगह ढाणी में ले गए। उसे एक कमरे में बैठा दिया। इस दौरान वहां पर विकास, पीके व सदलपुर निवासी संतलाल का छोटा लड़का और चार अन्य पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने उसे बेल्टों से पीटा, बिजली का करंट लगाया व मुंह में भैंस का गोबर डाला। जूती से नाक भी रगड़वाई।

कोरे कागज पर करवाया साइन, शेखुपुर रोड पर उतारकर हुए फरार
इसके बाद विकास, नवीन व एक अन्य लड़का गाड़ी में डालकर उसे संतलाल की ढाणी में सदलपुर ले गए। वहां पर संतलाल व आत्माराम मौजूद थे। वहां पर संतलाल के छोटे लड़के व पीके ने उससे कोरे कागज पर साइन करवाए व मारपीट की एवं वीडियो बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आत्माराम ने धमकी दी, अगर पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। फिर आत्माराम व संतलाल के छोटे लड़के और पीके उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए और लक्ष्मी भट्टा शेखुपुर रोड पर उतार दिया और भाग गए।


कुछ देर बाद वहां पर पुलिस आई और पुलिस ने उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर संतलाल, उसके 2 बेटों, संदीप, विकास, पीके, आत्माराम, विक्रम व नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed