फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Contaminated drinking water is ruining health in monsoon, people are falling victim to typhoid

Hisar News: मानसून में दूषित पेयजल बिगाड़ रहा सेहत, टाइफाइड के शिकार हो रहे लोग

Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water is ruining health in monsoon, people are falling victim to typhoid
हांसी। मानसून के महीने में टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज टाइफाइड व बुखार के आ रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि बारिश में दूषित पेयजल की वजह से ऐसा हो रहा है। ऐसे में चिकित्सक विशेषकर मानसून के दौरान पानी को उबालने के बाद ठंडा करके पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते प्रतिदिन तापमान भी बदल रहा है। कभी उमस वाली गर्मी तो कभी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। इस तरह मौसम बदलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 से 400 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इसमें बुखार, खांसी, गर्म सर्द के साथ टाइफाइड के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के एमओ डॉ. संजय वर्मा के अनुसार बारिश में पानी के जरिए बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल टाइफाइड के प्रतिदिन 30 से 40 मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। हाल यह है कि अस्पताल का जनरल वार्ड मरीजों से भरा हुआ है। उन्होंने ने बताया कि टाइफाइड से बचने के लिए पानी को उबाल कर ठंडा करके पीएं। क्योंकि दूषित पानी के जरिए यह बीमारी फैलती है। बाहर का व बासी भोजन खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन



टाइफाइड के लक्षण
टाइफाइड में मरीज को तेज बुखार आता है, जो 103 डिग्री से 104 डिग्री तक बढ़ सकता है। टाइफाइड का बुखार लगभग एक हफ्ते तक आता है। मरीज को बुखार आने के साथ ही पेट दर्द, भूख नहीं लगना, सिरदर्द होना, शरीर के कई हिस्सों में दर्द होना, दस्त लगना आदि लक्षण पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed