फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Consumer in Bangalore, cylinder delivered to someone else in Hansi

Hisar News: बंगलूरू में उपभोक्ता, हांसी में किसी और को कर दी सिलिंडर की डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Consumer in Bangalore, cylinder delivered to someone else in Hansi
हांसी लाल सड़क पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने के लिए आए कर्मचारी से बात करते लोग। 
हांसी। घरेलू गैस की किल्लत के बीच ऐसे लोगों के नाम से सिलिंडर बुकिंग हो रही है जो हांसी छोड़कर दूसरे शहर में रह रहे हैं। शनिवार को बंगलूरू में रहने वाले नवीन के नाम से 3 मार्च को गैस सिलिंडर बुक करने का मामला उजागर हुआ। लोग सवाल उठा रहे हैं कि कालाबाजारी करने वाले कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर मुनाफा कूट रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन करीब दो वर्ष पहले बंगलूरू शिफ्ट हुए थे। पहले यहां सेक्टर छह में रहते थे। यहां उनके परिचितों को सिलिंडर की आवश्यकता थी। उन्होंने सिलिंडर बुक किया तो गड़बड़झाला सामने आया। उनके नाम पर किसी और को सिलिंडर की डिलीवरी कर दी गई। यह मामला अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के समक्ष भी पहुंच चुका है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में संबंधित गैस एजेंसी से पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आज शाम तक घरेलू गैस सिलिंडरों का पहुंचेगा स्टॉक
इधर गैस एजेंसियों पर रविवार शाम तक घरेलू गैस सिलिंडरों का स्टॉक पहुंचेगा। करीब चार हजार सिलिंडरों से भरीं गाड़ियां हांसी व नारनौंद के लिए रवाना हो चुकी हैं जो कि रविवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। जिले में कुल 9 गैस एजेंसियां हैं जिनमें पांच हांसी एरिया व चार एजेंसी नारनौंद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हुई 3025 सिलिंडर की डिलीवरी
शनिवार को हांसी जिले में 3025 गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई जिनमें सभी घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी बंद है। हांसी जिले में बीपीसीएल गैस एजेंसी पर शनिवार को 1888 घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई। एचपीसीएल गैस एजेंसी ने 575 गैस सिलेंडर डिलीवर किए। आईओसीएल गैस एजेंसी ने 562 घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी। हांसी जिले की सभी 9 गैस एजेंसियों पर कुल 3400 गैस सिलेंडर का स्टॉक मौजूद है।
मैंने एजेंसी वालों को कई बार डिलिवरी का पता बदलकर अपने परिचित के घर का करने के लिए कहा लेकिन एजेंसी वालों ने नियमों का बहाना देकर मना कर दिया। अब गैस सिलिंडर बुक करवाया तो पता लगा 3 मार्च को डिलिवरी हुई। मैंने इस दिन कोई सिलिंडर बुक नहीं करवाया। इसकी जांच होनी चाहिए। -नवीन, उपभोक्ता

बाहर रहने वाले लोग जिनकी गैस एजेंसी पर कॉपी आज भी चल रही है उनके नाम से बुकिंग होने के कई मामले आ चुके हैं। इसमें हम एजेंसी से जांच करवाएंगे कि कैसे बुकिंग की गई।- आजाद ओला, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed