फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   construction of welcome gate

Hisar News: टाउन पार्क के सुंदरीकरण व स्वागत द्वार के निर्माण का टेंडर अलॉट

Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
construction of welcome gate
हिसार। शहर के टाउन पार्क के सुंदरीकरण व कैंट के पास प्रस्तावित स्वागत द्वार के निर्माण का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम के एक्सईएन संदीप सिहाग दोनों के प्रोजेक्ट के टेंडर अलॉटमेंट के लिए गुरुग्राम गए थे, जहां चीफ इंजीनियर की मंजूरी मिलने के बाद दोनों प्रोजेक्ट के टेंडर को अलॉट कर दिया। अब नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के हस्ताक्षर होते ही दोनों एजेंसियों को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। वर्क ऑर्डर देने के 15 दिनों में एजेंसियों को काम शुरू करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि टाउन पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी पहले एचएसवीपी के पास थी। मगर बजट के अभाव में पार्क का सही ढंग से रखरखाव नहीं कर पा रहा था। इस पर नगर निगम ने पार्क का सुंदरीकरण करने का फैसला किया। निकाय मंत्री ने भी इस प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति जता दी थी, जिसके बाद पार्क के सुंदरीकरण की ड्राइंग तैयार करवाई गई। वहीं निगम की हाउस की बैठक में शहर में तीन स्वागत द्वार बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें सबसे पहले कैंट के पास एनएच 9 पर स्वागत द्वार बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

करीब 20 फुट ऊंचा होगा स्वागत द्वार
प्रवेश द्वार नेशनल हाईवे पर कैंटीन स्टोर के ठीक सामने बनेगा। इस द्वार को हिसार स्वागत द्वार का नाम दिया गया है। इसके निर्माण पर करीब 3.07 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। अभी हाईवे फोरलेन है। भविष्य में सिक्स लेन भी किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इस द्वार की चौड़ाई करीब 120 फुट रखी जाएगी। इसके अलावा यह द्वार करीब 20 फुट ऊंचा होगा। इस प्रवेश द्वार में अशोक चक्र भी बनाया जाएगा, जो इस द्वार की खासियत होगी। अशोक चक्र स्टील का बना होगा। इसकी 24 तीलियां स्टील की प्री फेब्रिकेडिड होगी। यह वजन में काफी हल्की होंगी। इस कारण से इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी। अधिकारियों की मानें तो यह प्रवेश द्वार करीब एक साल में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचभूत थीम पर टाउन पार्क का होगा सुंदरीकरण
टाउन पार्क के सुंदरीकरण के कार्य पर करीब 9.50 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पंचभूत थीम पर इस पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया जाएगा। जल के लिए सरोवर का निर्माण किया जाएगा। आकाश के रूप में पांच मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया जाएगा। पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वायु के लिए हवा की झंकार के साथ धातु के पेड़ की मूर्ति स्थापित की जाएगी।


दोनों प्रोजेक्ट का टेंडर अलॉट हो गया है। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भी इन प्रोजेक्ट में काफी रुचि दिखाई है। जल्द ही दोनों प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed