फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Constable accused of taking 5.80 lakh bribe seeks anticipatory bail, hearing on 13th

Hisar News: 5.80 लाख रिश्वत के आरोपी सिपाही ने मांगी अग्रिम जमानत, सुनवाई 13 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of taking 5.80 lakh bribe seeks anticipatory bail, hearing on 13th
हिसार। सीआईए-2 में तैनात रहे सिपाही अजय ने 5.80 लाख की रिश्वत के मामले में सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो को 13 जनवरी का नोटिस जारी किया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत फैसला लेगी।
विज्ञापन

एसीबी ने इससे पहले अदालत में प्रगति रिपोर्ट पेश कर कहा था कि सीआईए-2 से सिपाही अजय का तबादला कर दिया गया था। उसकी तैनाती गुरुग्राम में बताई गई। गुरुग्राम गए तो पता चला कि वह हाजिर नहीं हुआ। एसीबी ने इस संबंध में 24 अक्तूबर 2024 को सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, सिपाही अजय और बिचौलिए लितानी निवासी रिछपाल व भैरी अकबरपुर निवासी रमेश ढाका के खिलाफ केस दर्ज किया था। लितानी के अमन ने शिकायत देकर बताया था कि सीआईए-2 टीम ने सरकारी गाड़ी में उसका अपहरण किया और मारपीट की। इसके बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में रिश्ते के चाचा रिछपाल ने मध्यस्तता कर 17.50 लाख रुपये में निपटारा कराने की बात कही। एसीबी ने सेक्टर 1-4 में बिचौलिए रिछपाल को 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इस प्रकरण के बाद इंस्पेक्टर का तबादला हो गया था। संवाद
विज्ञापन

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed