फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congressmen scattered among observers came to teach lesson of unity in Haryana, slogans of observer go back

Haryana: एकता का पाठ पढ़ाने पहुंचे पर्यवेक्षकों में बीच बिखरे कांग्रेसी, जींद में आब्जर्वर गो-बैक के नारे लगाए

Mon, 04 Sep 2023 12:37 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/जींद (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार/जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

हरियाणा एक बार फिर कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। हिसार में कुमारी सैलजा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तो जींद में रणदीप सुरजेवाला के कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध जताया। दरअसल, हिसार में कांग्रेस संगठन को लेकर एआईसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कांति बराड़ सोमवार को कांग्रेस भवन में पहुंचे थे।  

विज्ञापन
Congressmen scattered among observers came to teach lesson of unity in Haryana, slogans of observer go back
जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में एकता का पाठ पढ़ाने आए कांग्रेस पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। कुमारी सैलजा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए जिला अध्यक्ष के पद की मांग की। इस दौरान सैलजा के समर्थकों में डॉ. अजय चौधरी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बृजबहबलियापुरिया के साथ करीब 15 से 20 युवा शामिल थे। कांग्रेस कार्यालय में करीब आधे घंटे तक नारेबाजी जारी रखी।

विज्ञापन


कांग्रेस संगठन को लेकर एआईसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कांति बराड़ सोमवार को कांग्रेस भवन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेनी है। जिसके आधार पर जिला स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


करीब 11 बजे जब कार्यकर्ता अपना पक्ष रखने जा रहे थे तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद किसी व्यक्ति विशेष को नहीं दिया जाना चाहिए। पर्यवेक्षक कांति बराड़ ने कहा कि जोश में कुछ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए हैं। व्यक्तिगत रूप से चर्चा करके पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को रिपोर्ट देंगे। शाम चार बजे तक कार्यालय में रहकर सभी की बात सुनेंगे। कोई भी कार्यकर्ता अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद में कांग्रेस आब्जर्वर के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक गुट का हंगामा
जींद में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से स्टेट कॉ-आर्डिनेटर मयंक पटेल, पीसीसी ऑब्जर्वर मेवा सिंह, अजय शर्मा और जिला प्रभारी आनंद दांगी रेस्ट हाऊस में पहुंचे थे। इस दौरान  कांग्रेस की मीटिंग शुरू होते ही हंगामा हो गया और रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट के कांग्रेसियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि वह बाप-बेटों की नहीं चलने देंगे। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट के एडवोकेट संदीप हैबतपुर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र ने ही आब्जर्वर बनाए हैं। कांग्रेस के दूसरे नेताओं का इसमें कोई रोल नहीं है। नारे लगाने वाले कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नहीं है। वह राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ हैं। 


वहीं हुड्डा ग्रुप के नेता और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगबीर ढिगाना ने कहा कि सभी ने सोशल मीडिया और अखबारों के माध्यम से पिछले कई दिनों से सूचित किया जा रहा है। हर प्लेटफार्म पर सूचना दी जा रही है। प्रभारी सभी के हैं। यहां जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया जा रहा था, ताकि कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटें प्रदेश में निकाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed