फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress's 68-year-old Jaiprakash will compete with BJP's 29-year-old grand

भाजपा के 29 साल के भव्य से होगी कांग्रेस के 68 साल के जयप्रकाश की टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress's 68-year-old Jaiprakash will compete with BJP's 29-year-old grand
हिसार। आदमपुर के उपचुनाव में कांग्रेस ने सबसे अधिक 68 वर्ष आयु के प्रत्याशी जयप्रकाश तो भाजपा ने सबसे उम उम्र के प्रत्याशी 29 वर्षीय भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है। इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम 63 ,आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह 45 वर्ष के हैं। सतेंद्र सिंह सबसे अधिक 9.36 करोड़ संपत्ति के मालिक के हैं। सबसे कम संपत्ति इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम के
विज्ञापन

1.58 करोड़ के मालिक हैं। सबसे शिक्षित प्रत्याशी भव्य बिश्नोई हैं। हावर्ड व ऑक्सफोर्ड से एमए की डिग्री धारक हैं। चार मुख्य प्रत्याशियों में तीन के पास के अपने नाम कोई गाड़ी नहीं है। आदमपुर के उपचुनाव में कुल 27 प्रत्याशियों के 30 नामांकन पत्र आए हैं। भाजपा से भव्य बिश्नोई, कांग्रेस से जयप्रकाश, इनेलो से कुरड़ाराम, आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह, रि-पब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से नरेश कुमार, जनता ब्रिगेड पार्टी से नरेश कुमार , लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गुलाब सिंह नरवाल, राष्ट्रीय लोकसभा पार्टी से सुरजभान ,लिबरल सोशलिस्ट पार्टी से मनी राम ,पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया से दलबीर सिंह,भारतीय जनराज पार्टी से अशोक कुमार,आम आदमी पार्टी से कवरिंग केंडीडेट भूपेंद्र सिंह ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों में हरिता निवासी जंगबीर सिंह, मंडी आदमपुर निवासी जयप्रकाश, जींद के खटकड़ निवासी कृष्ण कुमार, मीलगेट निवासी दीपक कुमार , प्रेम नगर निवासी वीरभान, हरिकोट निवासी रामनाथ, किशनगढ़ निवासी मनी राम ,सीसवाल निवासी राजेश, जाट कॉलेज रोड हिसार निवासी सीता राम,सोनीपत निवासी रमेश खत्री, आदमपुर से निर्दलीय अमित कुमार, सोनीपत खरखोदा से संत धर्मबीर चौटीवाला,
विज्ञापन
विज्ञापन

ने नामांकन दाखिल किए हैं। आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, निर्दलीय प्रत्याशी सतेंद्र ने दो दो नामांकन जमा कराए हैं।
भाजपा प्रत्याशी
नाम -भव्य बिश्नोई
-आयु--29
- शिक्षा- कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री
-वैवाहिक स्थिति - अविवाहित
-राजनीतिक अनुभव- 2019 में हिसार लोकसभा चुनाव लड़ चुके
-वाहन-- खुद के पास कोई गाड़ी नहीं
- कुल संपत्ति - 7.35 करोड
- देनदारी ---1.67 करोड़
- केस --- दिल्ली में आईटी एक्ट के तहत एक केस
आप प्रत्याशी
सतेंद्र सिंह
-आयु - 45 वर्ष
- शिक्षा- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए
-वैवाहिक - विवाहित , दो बच्चे
-राजनीतिक अनुभव- वर्ष 2014 में आदमपुर विधानसभा से लड़ चुके
-वाहन - खुद के नाम कोई गाड़ी नहीं
-कुल संपत्ति -9.36 करोड़
-देनदारी - 93.21 करोड़
केस - कोई केस नहीं
कांग्रेस प्रत्याशी
- नाम जयप्रकाश
- वैवाहिक स्थिति - विवाहित , एक बच्चे
- आयु 68 वर्ष
-शिक्षा -बीए सेकंड ईयर
- राजनीतिक अनुभव- विधायक, केंद्रीय मंत्री रह चुके
- कुल सपंत्ति 3.05 करोड़
- देनदारी --6.10 लाख
- केस - कोई केस नहीं
- गाड़ी-- एक टयोटा करोलिया कार
इनेलो प्रत्याशी
- नाम कुरड़ाराम
- आयु 63 वर्ष
- वैवाहिक स्थिति - शादीशुदा, दो बच्चे
-शिक्षा -बारहवीं पास
- राजनीतिक अनुभव- आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके
- कुल संपत्ति 1.58 करोड़
- देनदारी -17 लाख 28 हजार 866 रुपये
- केस - कोई केस नहीं
- गाड़ी -कोई गाड़ी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed