फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress national general secretary Kumari Selja will start the campaign from 26th

Hisar News: सक्रिय हुईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, 26 से शुरू करेंगी प्रचार अभियान

Mon, 23 Sep 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress national general secretary Kumari Selja will start the campaign from 26th
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा।
हिसार। हरियाणा विधानसभा में चुनाव प्रचार से अब तक दूर रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कुमारी सैलजा ने अमर उजाला संवाददाता से मोबाइल पर हुई बातचीत में कहा कि कांग्रेस की सच्ची सिपाही हूं। कांग्रेस के लिए ही काम करूंगी। तमाम तरह की अफवाहों को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि वे 26 सितंबर से प्रचार शुरू करेंगी। चुनाव प्रचार के कार्यक्रम तय कर किए जा रहे हैं। चुनाव के समय इस तरह की अफवाहें उड़ाई जाती हैं। भ्रम फैलाए जाते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगी। अपने पिता की तरह से सच्ची कांग्रेसी हूं। भाजपा की ओर से दिए जा रहे ऑफर और टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा तीन दशक लंबा राजनीतिक अनुभव है। चुनाव के समय तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। मेरी पार्टी और मेरा नेतृत्व मेरा मुकाम तय करेगा। मैं अपना रास्ता खुद तय करना जानती हूं। अपने पिता की तरह से कांग्रेस के तिरंगे में दुनिया से विदा होकर जाऊंगी। कांग्रेस छोड़ने के बारे में कभी नहीं सोच सकती। चुनाव प्रचार से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। बहुत जल्द आपको चुनावी मैदान में ही दिखूंगी। कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी। अभी दिल्ली में हूं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क में हूं।
विज्ञापन

पार्टी में कई चीजें होती हैं लेकिन ये आंतरिक मामले
उन्हाेंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों का उद्देश्य हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाना है। पार्टी में कई चीजें होती हैं, लेकिन ये पार्टी के आंतरिक मामले हैं। पार्टी को विजयश्री के लिए हम पहले भी कड़ी मेहनत कर चुके हैं। हमने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया, हरियाणा के लोगों की लड़ाई लड़ी। अब हम कांग्रेस सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कुछ ज्यादा ही चिंतित दिख रही
नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा कुछ ज्यादा ही चिंतित दिख रही है। कुमारी सैलजा 26 सितंबर को नरवाना , इसी दिन हिसार में भी जनसंपर्क करेंगी। इसके बाद 28 सितंबर फतेहाबाद में बलवान सिंह के लिए प्रचार करेंगी। इसके अलावा 1,2,3 को कुछ जगह पर रोड शो भी करेंगे।


कांग्रेस की टिकट वितरण के समय से ही कुमारी सैलजा प्रचार से दूर हैं। उन्होंने हरियाणा में चुनावी प्रचार में अब तक एक भी जनसभा को भी संबोधित नहीं किया है। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। जिसके बाद से भाजपा ,जजपा , इनेलो सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता उनको लेकर कई तरह से सवाल उठा रहे हैं। अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed