फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress leader Maan said - Sampat Singh's political journey is a symbol of opportunism and personal interest

Hisar News: कांग्रेस नेता मान बोले-संपत सिंह का राजनीतिक सफर अवसरवाद और व्यक्तिगत स्वार्थ का प्रतीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Maan said - Sampat Singh's political journey is a symbol of opportunism and personal interest
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल मान ने हाल ही पार्टी से इस्तीफा देने वाले प्रो. संपत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके चार पेज के पत्र में कई तथ्यों को छिपाया गया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि संपत सिंह ने यह नहीं बताया कि 2019 के चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने जब उन्हें तवज्जो नहीं दी, तब वे वापस कांग्रेस में लौट आए। उनका पूरा राजनीतिक सफर अवसरवाद और व्यक्तिगत स्वार्थ का प्रतीक रहा है। मान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का साथ देने के बजाय संपत सिंह ने प्रचार से दूरी बनाए रखी। मान ने कहा कि जब कोई व्यक्ति नई पार्टी में शामिल होता है तो उसकी वरिष्ठता वहीं से गिनी जाती है, लेकिन संपत सिंह ने कुमारी सैलजा का नाम लेकर सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की छवि खराब करने और दोनों नेताओं के बीच दूरी बढ़ाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed