सिरसा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा का शनिवार को शहर के शिवपुरी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। होशियारी लाल शर्मा के बड़े बेटे राजकुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
शहर के राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारिक और जिला भर से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जंड वाला मोहल्ला स्थित होशियारी लाल शर्मा के निवास स्थान से अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा की ओर से कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी और डॉक्टर जगन्नाथ ने पुष्प चक्कर अर्पित किए।
इनके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉक्टर सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, नवीन केडिया, पवन बैनीवाल, गोबिंद कांडा, यतींद्र सिंह सहित अन्य बड़ी संख्या में नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।