फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress-INLD camp gets defeated, JJP-backed Ajmer Dhanda's panel wins

Hisar News: कांग्रेस-इनेलो खेमे को मिली हार, जजपा समर्थित अजमेर ढांडा का पैनल विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress-INLD camp gets defeated, JJP-backed Ajmer Dhanda's panel wins
हिसार। जाट शिक्षक संस्था की कार्यकारिणी के चुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) समर्थित अजमेर ढांडा का पूरा पैनल विजयी रहा। चुनाव में अजमेर ढांडा प्रधान, दिलदार पूनिया उप प्रधान, परमिंद्र मलिक सचिव और सागर सिवाच कोषाध्यक्ष के पद पर जीते। इस दौरान खुद को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताने वाले सुखबीर गोयत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी समर्थित जगजीत सिंह जंगी, इनेलो समर्थित सुशील लांबा के पैनल को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बिना पैनल प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. केएल रिणवा को कुल 10 जबकि एडवोकेट सुभाष कुंडू को सिर्फ 3 वोट मिले। संस्था के सभी 296 कॉलेजियम ने वोट डालकर शत प्रतिशत मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रदीप बाजिया ने बताया कि परिणाम की प्रति जिला रजिस्ट्रार, स्टेट रजिस्ट्रार को भेजी जाएगी। अधिसूचना के बाद कार्यकारिणी कार्यभार संभालेगी।
विज्ञापन

पहली बार जाट एजुकेशन सोसायटी की कार्यकारिणी के 11 सदस्याें को वोटिंग से चुना गया। सबसे अधिक वोट पाने वाले 11 प्रत्याशियों को सदस्य चुना गया। 10 प्रत्याशियों के चुनने के बाद 11वें नंबर पर दो सदस्य ओमप्रकाश सहरावत व शीशपाल को 13-13 वोट मिले। इसके बाद टॉस से शीशपाल सिंह को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट शिक्षण संस्थाओं में एक बार फिर से जजपा अपनी ताकत दिखाने में कामयाब रही। जजपा की ओर से अजमेर ढांडा पैनल को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पिछली कार्यकारिणी में अजमेर ढांडा उपप्रधान थे। इस बार उनको प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। पूर्व प्रधान सतपाल पालू के बेटे सागर सिवाच इस बार कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं। पिछली कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष रहे प्रविंद्र मलिक इस बार सचिव चुने गए हैं। दिलदार सिंह पूनिया पहली बार उपप्रधान के पद उतरे थे।
मतदान के लिए सीआर लॉ कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जबकि शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। तीस मिनट के ब्रेक के बाद मतगणना शुरू हुई और शाम करीब सात बजे परिणाम घोषित किए गए। जीतने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेठ छाजूराम, पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नवनियुक्त प्रधान अजमेेर ढांडा ने कहा कि सभी को साथ लेकर शिक्षण संस्था की बेहतरी के लिए काम करेंगे।





किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रधान पद
अजमेर सिंह ढांड़ा : 118
जंगजीत सिंह जंगी : 79
सुखबीर गोयत : 48
सुशील लांबा : 36
केएल रिणवा : 10
सुभाष चंद्र : 03
उपप्रधान पद के लिए
दिलदार सिंह पूनिया : 156
कृष्ण कुमार : 59
रामकुमार : 44
राजबीर सिंह : 36
कोषाध्यक्ष पद
सागर सिवाच : 122
भूपेंद्र पानू : 98
विनोद कुमार : 42
ओमप्रकाश : 32
सचिव पद
प्रविंद्र मलिक : 172
रविंद्र कुमार : 45
सुखबीर सिंह : 42
अशोक कुमार : 34
कार्यकारिणी सदस्य
हर्ष बामल : 39
विनोद कुमार : 28
अमरीक सिंह : 27
संदीप नैन : 23
कुलदीप नैन : 22
सतरूप : 22
एडवोकेट योगेश सिहाग : 17
कर्ण सिंह : 16
कुलदीप सिंह : 16
शीशपाल सिंह : 13
राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि संस्था को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। कुछ लोगों की ओर से एक पार्टी के कब्जे की बात कही जा रही है। कार्यकारिणी के जागरूक सदस्य हर एक फैसले में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु किया गया अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed