{"_id":"63807d7573e17570820676a1","slug":"condition-of-the-employee-injured-while-destroying-firecrackers-worsened","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पटाखों को नष्ट करते समय घायल हुए सफाई कर्मचारी अजय की हालत बिगड़ी, किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पटाखों को नष्ट करते समय घायल हुए सफाई कर्मचारी अजय की हालत बिगड़ी, किया रेफर
Fri, 25 Nov 2022 02:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 02:01 PM IST
सार
23 नवंबर को अवैध पटाखा फैक्टरी के जब्त पटाखों को नष्ट करते समय ब्लास्ट होने से नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि तहसीलदार सहित 8 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने के बाद सिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अजय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के सिवानी में अवैध पटाखा फैक्टरी से बरामद पटाखों को नष्ट करते समय घायल हुई सफाई कर्मचारी अजय की शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई। अजय को सुबह सीने व पेट में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिवार वालों ने उसे नागरिक अस्पताल सिवानी में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में अजय के अलावा सफाई कर्मचारी रोहित व जय सिंह, फोटोग्राफर प्रदीप जांगड़ा, तहसीलदार रमेश चंद्र, एएसआई रणवीर भी घायल हुआ था, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। प्रदीप व तहसीलदार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, बाकी अन्य अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
बता दें कि 23 नवंबर को अवैध पटाखा फैक्टरी के जब्त पटाखों को नष्ट करते समय ब्लास्ट होने से नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि तहसीलदार सहित 8 लोग घायल हुए थे। सिंतबर माह में सिवानी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से एक महिला व उसकी बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद पटाखा फैक्ट्ररी संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश पर फैक्टरी को सील कर दिया गया था। अब प्रशासन ने इस अवैध से जब्त पटाखों को नष्ट करने के आदेश जारी किए थे। तहसीलदार रमेशचंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर टीम को मौके पर भेजा गया था। उनके साथ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार,पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, नगर पालिका के कर्मी थे।