{"_id":"681673da147ea1f3aa098409","slug":"compensation-of-rs-50000-per-acre-should-be-given-for-burnt-crops-malik-hisar-news-c-21-hsr1020-618394-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाए मुआवजा : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ दिया जाए मुआवजा : मलिक
Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
हांसी। रामायण टोल प्लाजा पर शनिवार को किसान संगठनों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने आग लगने से जली फसल के लिए सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की मांग की। साथ ही जमीनों के जो कलेक्टर रेट बढ़ाने प्रस्तावित हैं, उन्हें जल्द से जल्द बढ़ाया जाए।
बैठक भारतीय किसान नौजवान यूनियन हिसार के जिला प्रधान दशरथ मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। दशरथ मलिक ने कहा कि खेतों के ऊपर से जो बिजली की लाइन गुजरती है और तार कंडम हो चुके हैं उन तारों को जल्द से जल्द बदलवाया जाए।
बैठक में रामायण टोल प्लाजा कमेटी के प्रधान राजू खरड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया। नए प्रधान के लिए 10 मई को बैठक का आयोजन होगा। बैठक में रामायण टोल प्लाजा कमेटी के प्रधान राजू खरड़, उप प्रधान कैलाश मलिक, नसीब सातरोड, जगबीर ढंढेरी, मोनू नियाना, प्रताप सिंह, आजाद, कृष्ण मौजूद रहे।