फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Coaches will check the reality of sports nurseries in Hisar from today

Hisar News: हिसार में आज से खेल नर्सरियों की हकीकत जांचेंगे कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Coaches will check the reality of sports nurseries in Hisar from today
हिसार। जिले में खोली जाने वाली खेल नर्सरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। विभाग की ओर से आवेदन करने की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में वीरवार से खेल विभाग में कार्यरत कोच नर्सरियों में जाकर फिजिबिलिटी चेक करेंगे। नर्सरियों के खिलाड़ियों के खेलने की व्यवस्था, कोच, खेल सामान से लेकर ग्राउंड देखा जाएगा। सभी नर्सरियों में फिजिबिलिटी चेक करने के बाद कमेटी गठित की जाएगी। उसके बाद कमेटी में शामिल सीनियर कोच और अधिकारी नर्सरियां देखने जाएंगे। मानकों पर खरा उतरने वाले को ही नर्सरियां अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें, कि नर्सरियों के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। अब तक विभाग के स्थानीय अधिकारी भी तिथि बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मगर अब कोच की ओर से फिजिबिलिटी चेक की जाएगी। नर्सरियों के लिए विभाग के पास ऑनलाइन 200 आवेदन आए थे। खेल विभाग की ओर से कितनी नर्सरियां अलॉट की जाएगी, यह स्थानीय अधिकारियों को भी मालूम नहीं है।
विज्ञापन


खेल विभाग की ओर से सरकारी, निजी संस्थानों, पंचायत और निजी खेल संस्थाओं में खेल नर्सरियां खोली जाएगी। एक नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 25 होनी चाहिए। नर्सरी में 8 से 14 साल और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ी विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेंगे। इन्हें डाइट राशि भी मिलेगी। हालांकि इस बार पेश हुए बजट में राशि बढ़ाई गई है। पिछले साल विभाग की ओर से जिले में 87 खेल नर्सरियां अलॉट की गई थी। वहीं,ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल ही नर्सरियों में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नर्सरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी, जोकि आगे नहीं बढ़ाई गई है। अब कोच की ओर से वीरवार से नर्सरियों में जाकर फिजिबिलिटी जांची जाएंगी। मानकों पर खरा उतरने पर ही नर्सरियां अलॉट की जाएगी। - नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed