फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CMO Dr. Naresh accused of taking bribe of five lakh rupees from private hospital operator, case registered

Hisar News: सीएमओ डॉ. नरेश पर निजी अस्पताल संचालक से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
CMO Dr. Naresh accused of taking bribe of five lakh rupees from private hospital operator, case registered
हिसार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. नरेश कुमार पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने पर केस दर्ज किया है। इस बारे में हांसी के बालाजी अस्पताल के संचालक डॉ. साहिल ने शिकायत दी थी। सीएमओ द्वारा प्रताड़ित न करने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे थे और बाद में पांच लाख रुपये देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में हांसी के उत्तम नगर निवासी डॉ. साहिल ने बताया कि उसका हांसी में बालाजी अस्पताल है। वहां पर पत्नी सोमिका और डॉ. किरण सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2023 को पूनम नाम की महिला लेबर दर्द के चलते अस्पताल में आई थी। उस समय उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी और इंसानियत के नाते डॉ. सोमिका और किरण ने उसकी डिलीवरी करवा दी, उसे जिंदा लड़की पैदा हुई थी। पूनम के पति सुरेश को बोला था कि लड़की की हालत नाजुक है उसे दूसरे अस्पताल में ले जाओ, लेकिन, वह लेकर नहीं गए और कुछ समय बाद बच्ची की मौत हो गई। 29 जुलाई की शाम को पीएनडीटी की टीम अस्पताल में पहुंची। टीम का नेतृत्व डॉ. प्रभुदयाल कर रहे थे। उनके साथ दो डॉक्टर और थे। उन्होंने कहा कि यहां से पहले 22 जुलाई को हांसी के एक अस्पताल में छापा मारा था। वहां पर एक महिला मरीज पूनम को एमटीपी किट दी गई थी। इसके बाद वह अस्पताल में आई और यहां पर गर्भपात कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी बोला-प्रताड़ना से बचना है तो दस लाख दो
डॉ. साहिल ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ डॉ. नरेश से मिला। उनको बताया कि पत्नी नौ माह की गर्भवती है। दो बार पहले बच्चा गिर चुका है। इस कारण हमें प्रताड़ित न किया जाए। सीएमओ ने कहा कि अगर प्रताड़ना से बचना चाहते हो तो दस लाख रुपये देने होंगे। इनमें से कुछ रुपये दो डॉक्टरों को देने हैं। बेटे का एमबीबीएस में दाखिला भी करवाना हैै। प्रताड़ना से बचने के लिए पांच रुपये की हामी भर दी। 4 अगस्त को सीएमओ ने रेस्ट हाउस में बुलाया और वहां पर उसे पांच लाख रुपये दे दिए। उसकी रिकॉडिंग भी कर ली। सीएमओ को इस बात की भनक लग गई तो उन्होंने हमारे ऊपर हांसी में केस दर्ज करवा दिया। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीएमओ डॉ. नरेश के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज की गई है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे ऊपर लगाए रिश्वत लेने के आरोप झूठे हैं। - डॉ. नरेश कुमार, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed